यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बहन की शादी में 'ब्राइडमेड' बनीं कट्रीना
कट्रीना कैफ भले ही बहन की शादी में शामिल होने के लिए लंदन कुछ घंटे पहले ही पहुंची थीं, लेकिन ...और पढ़ें

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ भले ही बहन की शादी में शामिल होने के लिए लंदन कुछ घंटे पहले ही पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने शादी में मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कट्रीना इस शादी में अपनी बहन की ब्राइडमेड बनी थीं।
कैट ने बहन की शादी से पहले पार्टी मनाई
ब्राइडमेड वह लड़की होती है, जो शादी के पूरे समारोह तक दुल्हन के साथ रहती है। कैट की बहन की शादी की दो तस्वीरें आई हैं, जिसमें वे पीच कलर के गाउन में ब्राइडमेड बनी हुई हैं। एक तस्वीर में उनकी बहन दुल्हन की ड्रेस में सफेर रंग का गाउन पहने हुए हैं। तस्वीरों में कैट की बाकी बहने भी हैं और सभी ने पीच कलर का गाउन ही पहना हुआ है।
सलमान और रणबीर इस शादी में क्यों शामिल नहीं हुए?
बताया जाता है कि इस शादी में ऐसे इंतजाम किए थे कि शादी के समारोह की कोई तस्वीर लीक न हो, फिर भी ये दो तस्वीरें किसी तरह मीडिया तक पहुंच ही गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
