विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन की शादी से पहले कट्रीना की पार्टी

By Edited By:
Published: Wed, 28 Aug 2013 09:18 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2013 09:41 AM (IST)

अभिनेत्री कट्रीना कैफ ने अपनी बहन नताशा की शादी में शामिल होने से पहले मुंबई के एक नाइट क्लब में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री कट्रीना कैफ ने अपनी बहन नताशा की शादी में शामिल होने से पहले मुंबई के एक नाइट क्लब में रात भर पार्टी की। वह फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी समेत अपने कुछ और दोस्तों के साथ यहां आई थीं।

नताशा की शादी में क्यों नहीं आए सलमान और रणबीर?

नाइट क्लब में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कट्रीना के साथ उनके सुरक्षाकर्मी नहीं थे, वह बहुत ही साधारण लग रही थीं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। इसके बाद कट्रीना अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हो गई। नताशा की शादी रविवार को थी। इस बीच कट्रीना ने अपने प्रेमी रणबीर कपूर से मिलने का भी समय निकाल लिया। रणबीर इस समय श्रीलंका में फिल्म बॉम्बे वेल्वेट की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि कट्रीना ने पूरी कोशिश की कि उनकी यह यात्र पूरी तरह से गोपनीय रहे और मीडिया को इसकी कानोकान खबर न हो।

कैट के पास बहन के लिए फुर्सत नहीं

लोगों की नजरों से बचने के लिए कट्रीना रणबीर से मिलने के लिए फिल्म के सेट पर भी नहीं पहुंची। रणबीर को भी 'बेशर्म' फिल्म की डबिंग के लिए बार-बार मुंबई आना पड़ रहा है। अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण वह कट्रीना की बहन की शादी में भी नहीं जा सके। रणबीर काम में पूरी तरह से डूबे हुए हैं, यह बात कट्रीना को पता है। इसलिए रणबीर के शादी में नहीं आ पाने का उन्हें अफसोस नहीं हुआ।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर