विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना के पास बहन के लिए फुर्सत नहीं!

By Edited By:
Published: Mon, 26 Aug 2013 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2013 01:34 PM (IST)

मुंबई। क्या कट्रीना कैफ के पास इतना वक्त भी नहीं हैं कि वे अपनी बहन की शादी में एक-दो दिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। क्या कट्रीना कैफ के पास इतना वक्त भी नहीं हैं कि वे अपनी बहन की शादी में एक-दो दिन पहले आ पातीं? खबर है कि कैट बहन नताशा के विवाह समारोह में कुछ ही घंटे पहले लंदन पहुंचीं। कैट के कुछ दोस्त इस बात के लिए उनकी आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि कट्रीना के पास रणबीर कपूर के साथ घूमने के लिए पर्याप्त वक्त हैं, लेकिन बहन की शादी के लिए चंद दिनों की फुर्सत भी नहीं।

कट्रीना जब लंदन पहुंची तो उनकी बहन नताशा ने व्यस्तता के बावजूद शादी में आने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। कैट नताशा के सिर्फ शादी के समारोह में ही शिरकत कर पाई, जबकि पहले कहा जा रहा था कि वे लगभग चार-दिन पहले लंदन पहुंच जाएगी, ताकि नताशा की शादी से जुड़े सभी समारोह में शामिल हो पाएं।

कट्रीना की एक दोस्त ने बताया कि यह बात न सिर्फ बेतुकी है बल्कि अपमानजनक भी है कि एक बड़ी हस्ती की पत्‍‌नी की तरह रणबीर के आगे पीछे घूमने से बेहतर कट्रीना के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कैटरीना के पास इतना समय नहीं था कि वह शादी के पहले लंदन जा सकें। वह शादी के कुछ घंटों पहले ही मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई। माना जा रहा है कि कट्रीना इसी हफ्ते मुंबई लौट आएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर