विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरू हो गई कपिल शर्मा की पहली फिल्म की शूटिंग

By rohitEdited By:
Published: Sun, 09 Nov 2014 10:16 AM (IST)Updated: Sun, 09 Nov 2014 10:18 AM (IST)

आखिरकार कॉमेडियन कपिल शर्मा का इंतजार खत्म हो ही गया और उनकी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। कपिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार कॉमेडियन कपिल शर्मा का इंतजार खत्म हो ही गया और उनकी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। कपिल शर्मा अब्बास-मस्तान की फिल्म में एली अबराम के साथ नजर आएंगे।

शुक्रवार को कपिल की इस फिल्म की शूटिंग का पहला दिन था और इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। कपिल और एली के अलावा इस फिल्म में लीड रोल में सलमान खान के भाई अरबाज खान भी नजर आएंगे।

यह एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। वैसे यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि छोटे पर्दे पर सफलता के झंडे गाडऩे वाले कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा पाते हैं या नहीं।

पढ़ें: कॉमेडी नाइट्स में आग बबूला हो गए शाहरुख खान

पढ़ें: हफ्ते में सिर्फ एक दिन आएगा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल