विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हफ्ते में सिर्फ एक दिन आएगा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल!

By SumanEdited By:
Published: Wed, 22 Oct 2014 10:37 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Oct 2014 11:06 AM (GMT+05:30)

कपिल शर्मा का मशहूर टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जनवरी से हफ्ते में सिर्फ एक बार प्रसारित होगा ताकि कपिल अपनी फिल्मों पर ध्यान

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि कपिल शर्मा का मशहूर टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जनवरी से हफ्ते में सिर्फ एक बार प्रसारित होगा ताकि कपिल अपनी फिल्मों पर ध्यान लगा सकें।

कपिल शर्मा काफी समय से इस शो को चला रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने यशराज फिल्‍म्‍स्‍ा की फिल्म साइन की थी तो उस वक्त कपिल चाहते थे कि उनके शो को हफ्ते में एक बार प्रसारित किया जाए।

हालांकि बाद में फिल्म में कपिल की जगह रितेश देशमुख को ले लिया गया, जिसके बाद कॉमेडी नाइट्स पहले की तरह हफ्ते में दो दिन आता रहा। लेकिन अब कपिल मे अब्बास-मस्तान की रॉम-कॉम फिल्म साइन की है। उनके पास डेविड धवन और कबीर खान की फिल्मों के भी ऑफर हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कपिल ने चैनल को अल्‍टीमेटम दिया गया है, कि शो को हफ्ते में एक दिन चलाओ वरना चार महीने तक इसे बंद कर दिया जाएगा।

पिछले दिनों कपिल ने एक अंग्रेज़ी अखबार को दिए इंटरव्यू में दबाव होने की बात स्वीकार करते हुए कहा था, 'हफ्ते में दो बार शो चलने की वजह से काफी दबाव है। होस्ट होने के अलावा मैं शो का निर्माता भी हूं और हर क्रिएटिव चीज़ में शामिल हूं। इसलिए मैं क्वालिटी नहीं गिरने दे सकता।'

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एक कलाकार के तौर पर उभरने के लिए उन्हें फिल्में करने की भी ज़रूरत है, जो शो के वीकली होने तक संभव नहीं है।

एक सूत्र ने बताया कि कपिल ने ब्रॉडकास्टर्स को साफ कह दिया कि अगर वो उनकी बात नहीं मानेंगे तो वो शूटिंग रोक देंगे और शो को कुछ समय के लिए ऑफ एयर करना पड़ेगा। इसके बाद चैनल ने उनकी बात मान ली है।

सूत्र ने बताया, 'अब्बास मस्तान की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इसके लिए कपिल को अपनी काफी डेट्स देनी होंगी। उनके पास दो ऑफर और हैं, जिन पर उन्हें विचार करने की जरूरत है।'

सुनने में आ रहा है कि शो के क्रिएटिव डाइयरेक्टर अगले साल से शो में नए किरदार लाने की भी योजना बना रहे हैं। कुछ समय पहले अपने नया शो शुरू करने के लिए कॉमेडी नाइट्स छोड़कर गए सुनील ग्रोवर एक बार फिर से गुत्थी बनकर इस शो में लौट आए हैं। कपिल को अपने टीआरपी बनाए रखने के लिए काफी बदलाव करने होंगे।

पढ़ेंः अपनी पहली फिल्म में इस अदाकारा के साथ रोमांस करेंगे कॉमेडी के किंग

पढ़ेंः कॉमेडी नाइट्स में आग बबूला हो गए शाहरुख खान!