विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली को कोर्ट से मिली राहत

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 26 Feb 2016 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 01:01 PM (IST)

जिया खान की आत्महत्या के मामले में सूरज पंचोली को फिलहाल राहत मिल गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सूरज के खिलाफ सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जिया खान की आत्महत्या के मामले में सूरज पंचोली को फिलहाल राहत मिल गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सूरज के खिलाफ सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने जिया की मां राबिया खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। उन्होंने कोर्ट में सीबीआइ की रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दायर की है।

जेल की सलाखों के पीछे शायर बने संजय दत्त, पैसों की कद्र करना भी सीखे

सीबीआइ ने जिया की मौत को अपनी रिपोर्ट में आत्महत्या बताया है, जबकि राबिया इसे हत्या का मामला मानती हैं। जस्टिस आरवी मोरे, वीएल अचीलिया की खंडपीठ ने सुनवाई पर रोक लगाते हुए सीबीआइ को याचिका का जवाब देने के लिए कहा। याचिका में विशेष जांच दल बनाने व हाई कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है।याचिका में पिछले साल दिसंबर में दायर सीबीआइ की चार्जशीट में कई खामियों को भी उजागर किया गया है।

'अलीगढ़' और 'तेरे बिन लादेन' के सीक्वल के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

याचिकाकर्ता ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ को विशेष जांच दल की मदद का निर्देश देने की बात भी कही है। इस मांग के पीछे याचिकाकर्ता का तर्क है कि जिया के पास अमेरिकी नागरिकता भी थी। 3 जून 2013 को जिया ने आत्महत्या कर ली थी। उनके प्रेमी सूरज पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।