'मोहनजो दारो' का दमदार ट्रेलर रिलीज, छा गए रितिक रोशन
रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गंभीर लुक के साथ रितिक जंग के मैदान में दुश्मनों के साथ दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं।
मुंबई(मिड-डे)। आशुतोष गोवरिकर निर्देशित फिल्म 'मोहनजो दारो' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रितिक रोशन फिल्म में शर्मन नाम के शख्स की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में रितिक काफी गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। जंग के मैदान में वो दुश्मनों को पटखनी देते नजर आ रहे हैं।
देखिए, सोनाक्षी सिन्हा की 'अकीरा' का पहला पोस्टर
ट्रेलर में फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े का दिलकश लुक भी देखने को मिल रहा है, जो एक डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। रितिक को फिल्म में उनसे पहली नजर में प्यार हो जाता है। तमिल फिल्म में अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर सुर्खियां बटोरने वाली पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया था, जिसमें उनके पहनावे की इतिहासकारों ने काफी आलोचना की थी।
'एयरलिफ्ट' की हीरोइन को इतने बोल्ड अवतार में देख रह जाएंगे दंग
रितिक का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर मेहनत भी की है। फिल्म में अभिनेता कबीर बेदी भी अहम भूमिका में होंगे। यह प्राचीन नगर मोहनजो दारो की पृष्ठाभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें रोमांच के साथ रोमांस भी होगा। 'मोहनजो दारो' 12 को सिनेमाघरोंं में दस्तक देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।