Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या रितिक रोशन को सता रहा है 'ट्विटर भूत', शेयर किया ये मैसेज

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 08:51 AM (IST)

    यह पहला मौका नहीं है, जब रितिक रोशन के सामने कोई साइबर इश्‍यू आया है। कुछ समय पहले रितिक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी।

    नई दिल्ली (जेएनएन)। रितिक रोशन इन दिनों एक अजीब परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है। रितिक के ट्विटर हैंडल से कुछ लोग अपने आप अनफॉलो हो रहा हैं। इससे रितिक रोशन हैरान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं इसके पीछे 'ट्विटर भूत' का तो हाथ नहीं है। रितिक रोशन को तो कुछ ऐसा ही लगता है। हालांकि उन्होंने एक ट्वीट कर पूछा है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। रितिक ने ट्वीट में लिखा, 'मेरा हैंडल अपने आप कुछ अकाउंट्स को अनफॉलो कर रहा है। क्या ये सब ट्विटर भूत की वजह से हो रहा है या फिल्म हैक के कारण। ये क्या हो रहा है ट्विटर?'

    यह पहला मौका नहीं है, जब रितिक रोशन के सामने कोई साइबर इश्यू आया है। कुछ समय पहले रितिक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके फैक अकाउंट से कोई बेहरूपिया उनके फैन्स से बातें कर रहा है। कंगना रनोट से भी वह काफी बातें करता है। हालांकि कंगना का कहना है कि वो रितिक ही थे जो उनसे बातें करते थे। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल कर रहा है।

    देखिए, हर्षवर्धन की 'मिर्जिया' का एक्शन-रोमांस से भरपूर शानदार ट्रेलर

    वैसे बता दें कि रितिक इन दिनों अपने दोनों बेटों के साथ आइफा अवार्ड में शिरकत करने गए हुए हैं। यहां रितिक परफॉर्म भी करेंगे।