विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिल एक्टर विजय के घर इनकम टैक्स का छापा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 30 Sep 2015 10:18 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Sep 2015 10:38 AM (GMT+05:30)

तमिल एक्टर विजय और उनकी तमिल फिल्म 'पुली' के निर्देशक के घर बुधवार को इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। तमिल एक्टर विजय और उनकी तमिल फिल्म 'पुली' के निर्देशक के घर बुधवार को इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। दोनों पर टैक्स चोरी का आरोप है।

अर्जुन कपूर से डेटिंग के सवाल पर जैकलीन ने दिया ये जवाब

सूत्रों ने बताया कि इनकम टैक्स के अधिकारियों ने फिल्म की कास्ट और क्रू से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी की। ये फिल्म गुरुवार को रिलीज होने वाली है।

फिल्म का निर्देशन चिंबु देवन ने किया है जबकि शिबु थमीन्स और पीटी सेलवाकुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

चेन्नई से इनकम टैक्स की एक टीम कोच्चि में विजय के घर पर छापामारी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसी ही छापेमारी चेन्नई और हैदराबाद में एक्ट्रेस नयनतारा के फ्लैट में भी की जा रही है।

माना जा रहा है कि नयनतारा के होमटाउन थिरुवल्ला में भी छापा मारा जा सकता है। श्रीदेवी 'पुली' से तमिल फिल्मों में कमबैक कर रही हैं।

जब अर्जुन कपूर ने मलाला युसुफजई से कर डाली ये गुजारिश