विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की बहन की शादी में बिन बुलाए मेहमान बनेंगे शाहरुख!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 12 Nov 2014 10:12 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 12 Nov 2014 10:28 AM (GMT+05:30)

सलमान खान की बहन अर्पिता जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी करने जा रही हैं। ये शादी इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी करने जा रही हैं। ये शादी इस साल की सबसे चर्चित बॉलीवुड शादियों में से एक होगी। सबसे ज्यादा अटकलें इस शादी में शाहरुख खान के आने की लगाई जा रही हैं।

हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में जब शाहरुख से पूछा गया कि क्या वो अर्पिता की शादी में जाएंगे तो उन्होंने कहा, 'अर्पिता बहन जैसी है, उसे गोद में खिलाया है। मुझे जरूर जाना चाहिए, चाहे बुलावा आए या नहीं।'

अर्पिता की शादी 18 नवंबर को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेज में होगी। सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा है।

पढ़ेंः ये हैं सलमान की बहन अर्पिता की शादी का कार्ड

पढ़ेंः जब पीएम मोदी से मिले सलमान खान!