विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना मामले में रितिक रोशन फिर साइबर क्राइम सेल से करेंगे संपर्क

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 03:59 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 17 Mar 2016 05:09 PM (GMT+05:30)

रितिक रोशन ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल से संपर्क करने का फैसला किया है। मगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल से संपर्क करने का फैसला किया है। मगर इस बार मामला उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड कंगना रनोट से जुड़ा है। वो एक ई-मेल आईडी के जरिए अपने नाम से कंगना से कथित तौर पर बातचीत करने वाले शख्स का पता लगाने के लिए यह कदम उठाएंगे।

रितिक-कंगना के रिश्ते को लेकर हुआ अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा!

इन दिनों एक बार फिर रितिक और कंगना के अफेयर्स का मुद्दा विवादों में है। दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा है। सबसे पहले 42 वर्षीय रितिक ने नोटिस भेजते हुए कंगना से कहा कि वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माफी मांगते हुए उनके कथित अफेयर्स को लेकर सब कुछ स्पष्ट करें, जिसको रितिक सिरे से खारिज कर चुके हैं।

रितिक ने हैक कराई कंगना की ईमेल आईडी, कंगना ने भेजे 1439 पर्सनल मेल!

इस पर 28 वर्षीय कंगना ने 28 पेज के जवाब के साथ रितिक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी नोटिस भेज दिया और माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया। अब तो दोनों के बीच आर-पार की लड़ाई छिड़ गई है और उनके रिश्ते को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं।

रितिक रोशन ही नहीं, कंगना के इन एक्टर्स से भी रहे विवादित अफेयर्स!