बद्री की नॉटी नजरिया टिकी है अपनी दुल्हनिया पर, देखिये BKD का टायटल सांग
यहां देखिये बद्रीनाथ का टायटल ट्रैक और तैयार हो जाइए इस होली इस गाने पर नाचने के लिए!
मुंबई। आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को हर कोई बहुत पसंद करता है। स्टूडेंट ऑफ़ द इयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के बाद अब ये जोड़ी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी नज़र आने वाली है। ट्रेलर तो आपने देख ही लिया होगा...अब तैयार हो जाइए इसके पहले गाने के लिए।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टायटल ट्रैक हो गया है है रिलीज़ जिसमें वरुण की नॉटी नजरिया टिकी है अपनी दुल्हनिया आलिया पर। होली के माहौल में बना यह गाना आपको 1966 के गाने 'पिंजरे वाली मुनिया' की याद दिलाएगा! 60s के इस गाने को नेहा कक्कर, देव नागी और मोनाली ठाकुर ने अपनी आवाज़ से नए दौर का तड़का दिया है।
इसे भी पढ़ें- Exclusive: और करीना कपूर ने खोल दिया अपनी सफलता का राज़
बद्रीनाथ की दुल्हनिया साल 2014 में आई हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की ही फ्रेंचाइजी है। इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहें हैं शशांक खेतान जो 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है। वैसे ट्रेलर को अगर आपने ध्यान से सुना होगा तो इस फ़िल्म में कई पुराने गानों का रीमेक किया गया है। अब देखते हैं कब और कैसे सारे गानों को रिविल किया जाएगा तब तक यहां देखिये बद्रीनाथ का टायटल ट्रैक और तैयार हो जाइए इस होली इस गाने पर नाचने के लिए-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।