Move to Jagran APP

'गोलमाल अगेन' ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ से चूकी, ये रही डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पहली प्रतिक्रिया

गोलमाल अगेन इस फ्रेंचाइजी की चौथी फ़िल्म है। इसकी तीनों फ़िल्में कामयाब रही हैं। फ़िल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने जागरण डॉट कॉम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में इसकी आशा जतायी है...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 23 Oct 2017 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 09:53 AM (IST)
'गोलमाल अगेन' ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ से चूकी, ये रही डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पहली प्रतिक्रिया
'गोलमाल अगेन' ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ से चूकी, ये रही डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पहली प्रतिक्रिया

मुंबई। गोलमाल अगेन का बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल जारी है। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया है। हालांकि 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने चूक गयी। फिर भी महज़ तीन दिन की कमाई के दम पर इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल हो गयी है। 

loksabha election banner

रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन ने रविवार को लगभग 29.09 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फ़िल्म का कलेक्शन तक़रीबन 87.60 करोड़ (अंतिम नहीं) हो गया है। 20 अक्टूबर को रिलीज़ होने के बाद फ़िल्म ने पहले 2 दिनों में 58.51 करोड़ का कलेक्शन किया। गोलमाल अगेन 87.60 करोड़ के साथ इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों में 9वें स्थान पर पहुंच चुकी है। 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए फ़िल्म को सिर्फ़ 8 करोड़ की ज़रूरत है, जो माना जा रहा है कि सोमवार को जमा हो जाएगा। गोलमाल अगेन ओवरसीज़ में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अभी तक 20 करोड़ से ज़्यादा जमा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर गोलमाल अगेन, दो दिन में हुई 50 करोड़ के पार

गोलमाल अगेन इस फ्रेंचाइजी की चौथी फ़िल्म है। इसकी तीनों फ़िल्में कामयाब रही हैं। फ़िल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने जागरण डॉट कॉम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में इसकी आशा जतायी है कि फ़िल्म आज 100 करोड़ का बिज़नेस कर लेगी। बातचीत में रोहित ने स्वीकार किया कि गोलमाल एक कामयाब सीरीज़ है। इसलिए इसकी सक्सेस को लेकर एक नर्वसनेस तो रहती ही है। गोलमाल अगेन के बिज़नेस से फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट के चेहरों पर रौनक है। कुणाल खेमू ने कहा कि ये उनकी बेस्ट दिवाली रही है। कुछ दिन पहले वो पिता बने और अब गोलमाल अगेन अच्छा कर रही है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर छा गयी सीक्रेट सुपरस्टार, तीन दिन का कलेक्शन ये रहा

इस साल रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों पर नज़र डालें तो बॉक्स ऑफ़िस के हिसाब से टॉप 10 फ़िल्में इस प्रकार हैं-

1. बाहुबली- 511 करोड़

2. रईस- 139 करोड़

3. जुड़वा2- 137.81 करोड़ 

4. टॉयलेट; एक प्रेम कथा- 134.25 करोड़

5. काबिल- 126.85 करोड़

6. ट्यूबलाइट- 121.25 करोड़

7.जॉली एलएलबी- 117 करोड़

8. बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 116.60

9. गोलमाल अगेन- 87.60

10. बादशाहो- 78.02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.