देखिए, शाहिद-करीना की 'उड़ता पंजाब' का पहला मोशन पोस्टर
शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता पंजाब' का पहला मोशन पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म का ट्रेलर 16 अप्रैल को रिलीज हो रहा है।
मुंबई। शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता पंजाब' का पहला मोशन पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर से पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी पंजाब में युवाओं में ड्रग्स की लत के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी।
सलमान के सामने झुक सकते हैं शाहरुख, सता रहा ये डर!
'उड़ता पंजाब' का मोशन पोस्टर काफी इंट्रेस्टिंग हैं। इसमें पहली स्लाइड में फिल्म का नाम स्क्रीन पर दिखाई देता है और दूसरी स्लाइड में लिखा आता है- 'ड्रग्स दी मा दी'। फिल्म का ट्रेलर 16 अप्रैल को रिलीज हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो शाहिद कपूर इस फिल्म में एक रॉकस्टार की भूमिका में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए शाहिद ने अपने बाल भी कंधो तक बढ़ाए थे। साथ ही अपना काफी वजन भी कम किया था। फिल्म में शाहिद के अपोजिट आलिया भट्ट एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। आलिया इसमें एक बिहार की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे हॉकी खेलना बहुत अच्छा लगता है।
शाहरुख खान ने अपने बच्चों आर्यन-सुहाना के बारे में किया ये खुलासा
फिल्म में शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही है। वहीं पंजाब के जानेमाने सिंगर-एक्टर दलजीत दोसांझ भी फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं।
'इश्किया' फेम डायरेक्टर अभिषेक चौबे 'उड़ता पंजाब' को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म एकता कपूर को-प्रोड्यूस कर रही हैं।