Exclusive आखिर अनिल कपूर क्यों बनना चाहते हैं जैकी श्रॉफ के पिता
सुभाष घई ने मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले 'न्यू एक्सलियर' सिंगल स्क्रीन थियेटर को मुंबई में दोबारा लांच किया जहां अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मौजूद थे।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। राम लखन फिल्म में दो भाई राम और लखन के बीच की बॉन्डिंग आपको याद होगी। लेकिन अब ये छोटा भाई, बड़े भाई का पिता बनना चाहता है। कारण जानेंगे तो चौक जाएंगे आप।
एक्टर जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने 'राम लखन' फिल्म में भाईयों का किरदार निभाया था जो एक दूसरे लिए अपनी जान तक देने को तैयार रहते हैं। लेकिन अब ये भाई भाई नहीं बल्कि पिता बेटा बनना चाहते हैं। दरअसल, अनिल कपूर चाहते हैं कि वे जैकी श्रॉफ के पिता बनना चाहते हैं। यह बात खुद अनिल कपूर ने कही। दरअसल, मुंबई में मुक्ता आर्ट्स से जुड़े एक प्रोग्राम में यह राम लखन की जोड़ी पहुंची थी। इस मौके पर मीडिया से रूबरू होने के दौरान फिटनेस को लेकर सवाल पर अनिल कपूर ने मजाक मजाक में कहा कि, अब वो जैकी श्रॉफ के पिताजी का रोल करना चाहते हैं। उनका मतलब यह था कि, वे उम्र में जैकी उनसे छोटे और ज्यादा जवान लग रहे हैं। अनिल ने बताया कि, फिल्म 'दिल धड़कने दो' में उन्होंने रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल किया था। इतना ही नहीं अपने शुरुवाती दिनों में फिल्म 'ईश्वर' में दादाजी का किरदार भी निभाया था। लेकिन अब लखन का रोल नहीं कर सकते चूकिं अब वह उम्र नहीं रह गई है।
रितिक रोशन Clothing Brand पर भड़के, बिना इजाज़त इस्तेमाल की फोटो
इस मौके पर चुटकी लेते हुए निर्देशक सुभाष घई ने कहा कि मैं अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ दोनों को लेकर फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा हूं। अब देखना यह है कि इन दोनों में से कौन पिता और बेटा बनता है।
मुबारकां में इस अलग लुक में नज़र आयेंगे अनिल कपूर, देखें उनकी सबसे लेटेस्ट तस्वीरें
सुभाष घई ने मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले 'न्यू एक्सलियर' सिंगल स्क्रीन थियेटर को मुंबई में दोबारा लांच किया। इस मौके पर शोमैन सुभाष घई ने यह भी बताया कि उनकी सभी बड़ी फिल्मों का प्रीमियर इसी थियेटर में हुआ था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।