विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेल प्रॉस्टिट्यूट' का काम करता था 'बिग बॉस 9' का ये कंटेस्‍टेंट!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 29 Oct 2015 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2015 12:00 PM (IST)

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आने वाले ज्‍यादातर कंटेस्‍टेंट किसी ना किसी कंट्रोवर्सी से जुड़े रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आने वाले ज्यादातर कंटेस्टेंट किसी ना किसी कंट्रोवर्सी से जुड़े रहे हैं। 'बिग बॉस 9' के कंटेस्टेंट सुयश के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, सुयश स्ट्रगल के दिनों में जिगोलो (मेल प्रॉस्टिट्यूट) का काम कर चुके हैं।

धोनी के कारण अनुपम खेर को उड़ाना पड़ गई अपनी मूंछ

सूत्रों के मुताबिक, कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके सुयश ने जिगोलो के रूप में काम करने की बात एक फिल्म में खुद कबूल की है। आरजे अनिरुद्ध चावला द्वारा सुयश की जिंदगी पर बनाई गई एक फिल्म में सुएश एक सीन में ऐसी बात बोल रहे हैं। यहां वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

मुंबई में स्ट्रगल कर रहे न्यूकमर्स के बारे में ऐसी बातें पहले भी सुनने को मिलती रही हैं। लेकिन किसी ने भी खुलकर ऐसी बातों को नहीं बताया है। फिल्म में सुयश ने बताया कि जिगोलो के रूप में उन्होंनेने 40 हजार रुपए भी कमाए थे।

कुणाल खेमू की आ रही है 'गुड्डू की गन', कहा-आसान नहीं ऐसी फिल्में करना

'बॉल्स-इंडियाज फर्स्ट फिल्म ऑन सेक्स' फिल्म में सुयश जैसे 13 कंटेस्टेंट ने अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में बताया हैं। यह फिल्म जल्द ही वेब सीरीज में बदल सकती हैं।

बता दें कि सुयश इन दिनों टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट के साथ रिलेशनशिप में हैं। किश्वर भी इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। घर में ये दोनों साथ-साथ ही नजर आते हैं।

देखिए, 'चुलबुल' अंदाज में सोनम को मनाते सलमान को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।