विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Song Video : देखिए 'चुलबुल' अंदाज में सोनम को मनाते सलमान को

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 28 Oct 2015 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2015 06:13 PM (IST)

वाकई में सलमान खान बखूबी जानते हैं कि अपनी फिल्‍मों में स्‍टारडम को कैसे भुनाना है। उनकी मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वाकई में सलमान खान बखूबी जानते हैं कि अपनी फिल्मों में स्टारडम को कैसे भुनाना है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के नए गाने से यह बात बिल्कुल सही साबित होती है। मेकर्स ने इस फिल्म से एक और गाना 'जब तुम चाहो' रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान बिल्कुल अपने दबंग स्टाइल में मूंछ और चश्मे में चुलबुल पांडे की याद दिलाते नजर आ रहे हैं।

सुजैन का बर्थडे मनाने शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे अर्जुन!

और अब ये तो पता ही है कि इस कैरेक्टर में वो अपने फैंस के बीच कितने पॉपुलर हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि वो दबंग स्टाइल में सलमान का यह नया गाना भी जरूर देखना पसंद करेंगे। वैसे भी सभी को उनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का बेसब्री से इंतजार है। आखिरकार यह राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म जो है। इस फिल्म से प्रेम के रूप में सलमान की वापसी भी हो रही है।

जब जैकलीन फर्नांडीस का यह सपना हो गया सच

वहीं वो पहली बार सोनम कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। वैसे पहले ही दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिल चुकी है और यह वाकई में कमाल की है। तो फिलहाल इस फिल्म के इस नए गाने का आनंद उठाइए। जिसमें सलमान, रूठी सोनम को मनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।