विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुणाल खेमू की आ रही है 'गुड्डू की गन', कहा-आसान नहीं ऐसी फिल्‍में करना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 28 Oct 2015 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2015 05:22 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की अगली फिल्म 'गुड्डू की गन' रिलीज होने को तैयार है। यह एक एडल्ट कॉमेडी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की अगली फिल्म 'गुड्डू की गन' रिलीज होने को तैयार है। यह एक एडल्ट कॉमेडी है। इस बारे में कुणाल का कहना है, 'कॉमेडी फिल्मों पर काम करना थोड़ा चिंताजनक होता है। हालांकि मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि 'गुड्डू की गन' परिवार और दोस्तों के साथ देखूंगा।'

जब जैकलीन फर्नांडिस का यह सपना हो गया सच

उन्होंने बताया, 'कॉमेडी फिल्में करना हमेशा ही मेरे लिए चिंताजनक होता है, क्योंकि इसमें आपको अंदाजा नहीं हो पाता है कि कहां पर लोग पसंद करेंगे और कौन-सी बात उन्हें आहत कर देगी।' कुणाल पहले ही बता चुके हैं कि यह फिल्म उन्होंने पत्नी सोहा अली खान के कहने पर साइन की थी।

सुजैन का बर्थडे मनाने शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे अर्जुन!

इस मुद्दे पर सोहा ने कहा, 'मैंने स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी थी। कुणाल ने मुझे बताया जरूर था। मुझे कहानी पसंद आई थी। इसके बाद मुझे प्रोमो और सॉन्ग पसंद आए। मैं भी फिल्म को लेकर उत्साहित हूं। यह एक दुर्लभ कहानी है। देखते हैं कि अब यह स्क्रीन पर किस लिहाज में सामने आती है।' सोहा ने यह भी कहा, 'मुझे कुणाल और फिल्म की पूरी कास्ट में पूरा भरोसा है।' आपको बता दें कि यह फिल्म इस शुक्रवार को ही रिलीज होने वाली है।