विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुजैन का बर्थडे मनाने शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे अर्जुन!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 28 Oct 2015 03:47 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2015 04:26 PM (IST)

रितिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान की अर्जुन रामपाल के साथ बढ़ती नजदीकियां खूब सुर्खियों में हैं। कॉफी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान की अर्जुन रामपाल के साथ बढ़ती नजदीकियां खूब सुर्खियों में हैं। कॉफी शॉप में एक साथ पकड़े जाने के बाद अब दोनों के नाइटक्लब में नजर आने की अटकलें तेज हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मौका था सुजैन के बर्थडे का, जिसके लिए अर्जुन शिलॉन्ग में चल रही अपनी शूटिंग छोड़कर मुंबई चले आए।

जब जैकलीन फर्नांडिस का यह सपना हो गया सच

दरअसल, 26 अक्टूबर को सुजैन का बर्थडे था और अर्जुन उसी दिन मुंबई लौटे। अब यह सिर्फ इत्तेफाक था या प्लानिंग का हिस्सा, ये तो दोनों ही बता सकते हैं। मगर सूत्रों की मानें तो इन दिनों शिलॉन्ग में फिल्म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग में व्यस्त अर्जुन, सुजैन का बर्थडे मनाने के लिए ही मुुंबई चले आए। उस दिन सुबह सुजैन ने अपने पूरे परिवार और बच्चों के साथ बर्थडे मनाया और फिर रात में वो अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ मुंबई के एक जानेमाने नाइट क्लब में नजर आईं। इस दौरान अर्जुन भी मौजूद थे।

शाहरुख-ऐश्वर्या की 'मोहब्बतें' के 15 साल हो गए पूरे

आपको बता दें कि एक तरफ जहां सुजैन, रितिक से अलग हो चुकी हैं, वहीं अर्जुन का भी अपनी पत्नी मेहर जेसिया के साथ कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इन सबके बीच, सुजैन और अर्जुन के बीच बढ़ती नजदीकियां खुलकर सामने आने लगी हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के शादी करने की अटकलें भी थीं। हालांकि सुजैन और उनकी मां जरीन खान ने इससे इंकार किया था।