यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब जैकलीन फर्नांडिस का यह सपना हो गया सच
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में अपनी फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग से लौटी हैं। जल्द ही वो एक ...और पढ़ें

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में अपनी फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग से लौटी हैं। जल्द ही वो एक हॉलीवुड हॉरर सीरीज भी लेकर आ रही हैं। इस बीच, जैकलीन एक नए कलेवर में नजर आईं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।
शाहरुख-ऐश्वर्या की 'मोहब्बतें' के 15 साल हो गए पूरे
वैसे तो जैकलिन समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से पर्सनल-प्रोफेशनल बातें शेयर करती रही हैं। मगर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है, जो उनका सपना था और वो फाइनली पूरा हो गया। दरअसल बात ये है कि जैकलिन ने एक ट्वीट में ब्रिटिश एयरवेज का शुक्रिया अदा किया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस एयरवेज ने उन्हें कैप्टन बनने का मौका दिया।

जैकलिन ने ट्वीट किया, 'मैं हमेशा से ही कैप्टन की कैप पहनना चाहती थीं। आज मुझे यह मौका देने के लिए ब्रिटिश एयरवेज का धन्यवाद। ड्रीमलाइन बोइंग 787 में सफर करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।'
