विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धोनी के कारण अनुपम खेर को उड़ानी पड़ी अपनी मूंछ!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 28 Oct 2015 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2015 05:58 PM (IST)

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अनुपम खेर को महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाना है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही बायोपिक ने अनुपम खेर की मूंछों की बलि ले ली है। यह जानकारी खुद उन्होंने टि्वटर पर शेयर की। अनुपम खेर ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म के लिए अपनी मूंछ काटनी पड़ी।

सुजैन का बर्थडे मनाने शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे अर्जुन!

उन्होंने ट्वीट किया, 'नीरज पांडे की महेंद्र सिंह धोनी वाली बायोपिक के लिए काम शुरू कर दिया। हमेशा की तरह यह शुरूआत भी जोरदार रही। कई साल बाद किसी रोल के लिए मुझे अपनी मूंछ हटानी पड़ी। कुछ मिले-जुले भाव आ रहे हैं।'

शाहरुख-ऐश्वर्या की 'मोहब्बतें' के 15 साल हो गए पूरे

आपको बता दें कि नीरज पांडे का प्रोडक्शन हाउस ही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का रोल सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अनुपम खेर को महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाना है।