विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, क्‍यों पूजा भट्ट ने पाकिस्‍तान के कराची में बनाई दीवाली

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 09:50 AM (IST)

पहली बार नहीं है, जब पूजा भट्ट पाकिस्‍तान गई हैं। इससे पहले भी पाकिस्‍तान के कई कार्यक्रामों में पूजा हिस्‍सा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध हो रहा है। कुछ राजनीतिक पार्टियां पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों का काफी विरोध कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इम्पा) ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्मों में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट पाकिस्तान के कराची में हैं और उन्होंने इस बार वहीं दीवाली मनाई।

पूजा भट्ट, सिंगर अली अजमत द्वारा होस्ट किए गए कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नजर आईं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब पूजा भट्ट पाकिस्तान गई हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान के कई कार्यक्रामों में पूजा हिस्सा ले चुकी हैं। कई विदेशी कलाकारों को भी अपनी फिल्मों में पूजा मौका दे चुकी हैं। हालांकि पूजा इस बार पाकिस्तान निजी कार्यक्रम में शिरकत करते पहुंची हैं। इसलिए दीवाली भी उन्होंने वहीं सेलिब्रेट की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी, देखें तस्वीरें

बता दें कि पूजा भट्ट ने फिल्म 'पाप' से डायरेक्शन की फील्ड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का प्रीमियर पूजा ने साल 2003 में पाकिस्तान फिल्म फेस्टिवल में किया था। इस बार जब पूजा कराची पहुंचीं, तो उनसे भारत-पाक रिश्तों में तनाव के कारण कलाकारों के हो रहे विरोध के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'देखिए, भारत और पाकिस्तान के बीच फ्लाइट आ जा रही हैं। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच रास्ते खुले हैं, तो एक्टर्स आते-जाते रहेंगे।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।