Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉमेडियन भारती सिंह ने चूड़ा रस्म कार्यक्रम में जमकर लगाए ठुमके, देखिए खूबसूरत भारती को

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Tue, 28 Nov 2017 07:47 AM (IST)

    प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह 3 दिसंबर को हर्ष लिम्बचिया से शादी करेंगी।

    कॉमेडियन भारती सिंह ने चूड़ा रस्म कार्यक्रम में जमकर लगाए ठुमके, देखिए खूबसूरत भारती को

    मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अगले महीने 3 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। हर लड़की की तरह भारती काफ़ी उत्साहित हैं। यह उत्साह एक बार फिर सोमवार को रात को दिखाई दिया जब चूड़ा रस्म का कार्यक्रम हुआ। भारती के होने वाले दूल्हे हर्ष लिम्बचिया हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, सोमवार को चूड़ा रस्म का आयोजन हुआ जिसमें भारती सिंह के साथ उनके परिवार के लोग शामिल हुए। खास बात यह थी कि जितनी एनर्जी हम भारती सिंह की अॉन स्टेज कॉमेडी करते देखते हैं उतनी ही एनर्जी यहां पर देखने को मिली। आप तस्वीरें देखिए खुद समझ जाएंगे।

    इस तस्वीर को देखकर आपको इस बात का अंदाजा लग गया होगा कि भारती इस ख़ुशी के मौके पर कितनी उत्साहित हैं। 

    इस अवसर पर भारती ने परिजनों के साथ मिलकर बेहतरीन डांस किया। 

    यह भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का पाक को करारा जवाब

    इस खास मौके पर भारती सिंह ने रेड कलर की डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी जिसमें वो खूबसूरत लग रही थीं। 

    चूड़ा रस्म कार्यक्रम में भारती सिंह की मां खास तौर पर मौजूद थीं।

    परांपरागत तरीके से चूड़ा रस्म को पूरा किया गया। 

    आपको हमने बताया था कि, कुछ दिन पहले भारती ने अपने होने वाले दूल्हे हर्ष लिम्बचिया के संग वेडिंग सॉन्ग लॉन्च किया था। दरअसल, इनके शादी पर जो शादी के गाने होंगे वो भी इन्होंने ख़ास तौर से तैयार किया है। 

    इन तस्वीरों को देखकर यह जरूर कहा जा सकता है कि, भारती की शादी धमाकेदार होने वाली है जिसमें खूब धमाल होगा। चलिए आपको भारती के वेडिंग कार्ड की एक झलक भी दिखा देते हैं। 

    3 दिसंबर को हल्दी का कार्यक्रम भी रहेगी। 

    वहीं, 1 दिसंबर को पूल पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 

    कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों का भारती ने हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।