विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब बिग बी ने दादी को दी 'शगुन की पप्पी' और..

By Edited By:
Published: Fri, 04 Apr 2014 08:12 AM (IST)

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के अगले एपिसोड में कुछ अलग ही होने जा रहा है। जहां बिंट्टू उर्फ कपिल की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के अगले एपिसोड में कुछ अलग ही होने जा रहा है। जहां बिंट्टू उर्फ कपिल की दादी शो के हर मेहमान को शगुन की पप्पी देती हैं, वहीं इस बार कुछ उल्टा होने जा रहा है।

आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या होने वाला है। दरअसल,बिग बी शो के अगले मेहमान बनकर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस बार दादी नहीं, बल्कि बिग बी उन्हें शगुन पप्पी देंगे। दादी के लिए ये सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। बताया जाता है कि दादी ये पप्पी पाकर बेहोश ही हो जाती हैं। दादी ने बिग बी को किमि काटकर की याद दिला दी। दादी ने फिल्म हम में किमि ने जुम्मा चुम्मा गाने में जो लाल रंग का लिबाज पहना था, दादी ने भी वही पहना।

दादी शो में आए बॉलीवुड के हर स्टार्स को अपनी शगुन की पप्पी देती हैं। बिग बी शो में फिल्म भूतनाथ रिट‌र्न्स के प्रमोशन के लिए आए थे।

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स के नाम पर फर्जीवाड़ा

पढ़ें : कपिल का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट