विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये है कपिल के लिए अब तक का बेस्ट 'बर्थडे गिफ्ट'

By Edited By:
Published: Thu, 03 Apr 2014 09:12 AM (IST)

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को अपने बर्थडे पर भी काम करना पड़ा, लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को अपने बर्थडे पर भी काम करना पड़ा, लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि उन्हें इस खास दिन पर एक खास तोहफा जो मिल गया। जी हां कपिल ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें इस जन्मदिन पर अब तक के सभी जन्मदिन से सबसे बेहतरीन तोहफा मिल रहा है।

आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस तोहफे की बात कर रहे हैं। दरअसल, हम बिग बी अमिताभ बच्चन के सेट पर आने की बात कर रहे हैं। कपिल के लिए यही सबसे बड़ा तोहफा है। कपिल ने ट्वीट किया है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वे अपने बर्थडे पर भी काम कर रहे हैं, क्योंकि सेट पर बिग बी जैसे लीजेंड आने वाले हैं। आज उसकी ही शूटिंग चल रही है। इसलिए कपिल बहुत खुश हैं। उन्होंने इस खास दिन के लिए भगवान और अपनी मां का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि ये उनके लिए आज तक का सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट है।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को कपिल शर्मा का बर्थडे था। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की पूरी टीम ने सेट पर कपिल का स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेट किया। स्टार्स ने कपिल को ट्वीट कर बधाई भी दी।

पढ़ें : कपिल की पत्नी किसी और के साथ

पढ़ें : फोटो स्टेट की दुकान पर काम करते थे कपिल