सलमान की बहन अर्पिता बनीं आयुष की दुल्हन
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता और अभिनेता आयुष शर्मा विवाह बंधन में बंध गए। शादी पंजाबी-हिंदू रीति रिवाजों से होटल ताज फलकनुमा में हुई। इसमें फिल्म और व्यापार जगत की नामी हस्तियों ने शिरकत की।
हैदराबाद। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता और अभिनेता आयुष शर्मा विवाह बंधन में बंध गए। शादी पंजाबी-हिंदू रीति रिवाजों से होटल ताज फलकनुमा में हुई। इसमें फिल्म और व्यापार जगत की नामी हस्तियों ने शिरकत की।
मंगलवार को होटल ताज फलकनुमा का नजारा अनोखा था। शाम साढ़े चार बजे बारात के साथ घोड़ी पर सवार होकर आयुष शादी के लिए चले। दिल्ली और हैदराबाद के बैंड वालों की धुनों पर बाराती थिरक रहे थे। हर कोई खुशी बिखरी थी। दूसरी ओर, अर्पिता के पिता सलीम, मां सलमा, भाई अरबाज, सोहेल और अन्य पारिवारिक सदस्य बारात के स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। बारात के स्वागत के बाद "जयमाल" हुआ और फिर फेरे।
लाडली बहन की शादी हो और सलमान खान न थिरकें, ऐसा कैसे हो सकता है। रात पार्टी में हेलेन और सलमान जमकर थिरके। पंजाबी गायक मिका और यो यो हनी सिंह ने समारोह में और जान डाली।
कौन हैं अर्पिता
मुंबई में एक दिन सुबह सलीम खान और पहली पत्नी सलमा घुमने निकले थे। उन्होंने फुटपाथ पर नन्ही अर्पिता को रोते देखा। जन्म देने वाली मां की मौत हो गई थी। सलीम और सलमा ने इस नन्हीं जान को गोद ले लिया।
परिवार ही सब कुछ
अर्पिता के लिए भी परिवार से बढ़कर शायद ही कुछ हो। उनकी एक कलाई पर बड़े से टैटू में सलीम खान, हेलेन, सलमा, सलमान, सोहेल और अरबाज का नाम गुदा हुआ है।
फिल्मी दुनिया से नहीं है लगाव
लेखक पिता की बेटी और सुपरस्टार अभिनेता की लाडली बहन कभी फिल्मी दुनिया की ओर आकर्षित नहीं हुई।
इंटीरियर डिजाइन को करियर बनाया
अर्पिता ने लंदन स्कूल ऑफ फैशन से पढ़ाई की है। वह मुंबई में इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनका इरादा एक दिन अपना फैशन लेबल शुरू करने का है।
आयुष हैं राजनीतिक परिवार के
दिल्ली के रहने वाले आयुष शर्मा कारोबारी और राजनीतिज्ञ अनिल शर्मा के बेटे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम उनके दादा हैं। आयुष अपना पारिवारिक कारोबार छोड़कर फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमा रहे हैं।
पढ़ें: सलमान की सगी बहन नहीं अर्पिता जानिए, पूरी सच्चाई
अर्पिता की शादी में लगा सितारों का मेला, जानिए कौन-कौन होगा शामिल
आज शादी में बेशकीमती शेरवानी पहनेंगे, सलमान के होने वाले जीजा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।