क्या आपने देखा अनुष्का शर्मा के गाने का मजेदार वीडियो?
अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के लिए अपने टि्वटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 सेकेंड का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ब्रिटिश सिंगर एडेले के हिट सॉन्ग ''रॉलिंग इन द डीप' गुनगुनाती नजर आ रही हैं। अब उनकी आवाज उतनी सुरीली तो नहीं लग रही है, मगर
मुंबई। अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के लिए अपने टि्वटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 सेकेंड का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ब्रिटिश सिंगर एडेले के हिट सॉन्ग ''रॉलिंग इन द डीप' गुनगुनाती नजर आ रही हैं। अब उनकी आवाज उतनी सुरीली तो नहीं लग रही है, मगर जिस अंदाज में वो गाती नजर आ रही हैं, वो काफी मजेदार है।
वह इस नए थ्रोबैक वीडियो में एक कुर्सी पर बैठी हैं और जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके हाव-भाव देखने लायक हैं। वो बिल्कुल गाने में खोई हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का ने इसका कैप्शन दिया है कि 'मुझे गोल्ड मिला। बिना किसी डर के गाने का अपना ही मजा है।'
हालांकि यह पहला मौका नहीं होगा, जब अनुष्का गाते हुए दिखी हैं। उन्होंने लिखा है, 'वो सिंगिंग से हार नहीं मानेंगी। वो अपनी कोशिश करती रहेंगी।' अनुष्का ने थॉमस एडीसन का कोट भी ट्वीट किया है, 'बहुत सारे लोग उस समय प्रयास करना छोड़ देते हैं, जब वो सफलता के बहुत करीब होते हैं।'
इस बार भी सलमान खान ही होस्ट कर सकते हैं 'बिग बॉस'
अनुष्का ने यह भी लिखा है, 'हां यही कारण है कि मैं भी सिंगिंग से हार नहीं मानूंगी। यह भी एक संकेत हैं। थैंक्यू मिस्टर एडिसन। इस बात के लिए और बल्ब के लिए।' लगता है अनुष्का एक्टिंग के अलावा अब सिंगिंग में भी कुछ बड़ा करने की कोशिश में हैं। वैसे भी आजकल प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर जैसी हीरोइनें सिंगिंग में भी खुद प्रूफ कर चुकी हैं।