विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ ने सबको दिखाई शाहरुख की बिना कपड़ों की तस्वीर

By SumanEdited By:
Published: Sat, 18 Oct 2014 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 02:03 PM (IST)

कौन बनेगा करोड़पति का एक नियम है जिसके मुताबिक कास्ट और क्रू के परिवार का कोई भी सदस्य हॉट सीट पर नहीं बैठ सकता। लेकिन

News Article Hero Image

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति का एक नियम है जिसके मुताबिक कास्ट और क्रू के परिवार का कोई भी सदस्य हॉट सीट पर नहीं बैठ सकता। लेकिन हाल ही में खुद अमिताभ बच्चन द्वारा इस नियम को तोड़ा गया।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन-8 का अगला एपिसोड कुछ खास रहनेवाला है। इस एपिसोड में अमिताभ ने हॉट सीट पर अपने बेटे अभिषेक का स्वागत किया। अभिषेक के साथ एक्टर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण,बोमन ईरानी, सोनू सूद, विवान शाह और निर्देशक फराह खान भी थी।

वैसे, अभिषेक बच्चन के लिए जिस नियम को अमिताभ ने तोड़ा उसे माफ किया जा सकता है। क्योंकि केबीसी के जरिए अभिषेक ने जो राशि जीती उसे एक चैरिटेबल संस्था को दान कर दिया गया। गंभीर सवालों और जवाबों के बीच ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के सभी कलाकारों ने काफी मस्ती की। अमिताभ ने शाहरुख के साथ फिल्म के एक गाने ‘नॉनसेंस की नाईट’ पर भी डांस किया। उधर जूनियर बच्चन ने भी अपने पिता को नागिन स्टेप सिखाया जो इस फिल्म में उन्होंने किया है।

शो के दौरान शाहरुख खान और अमिताभ ने एक दूसरे की टांग तब खींची जब अमिताभ ने शाहरुख की बचपन की वो तस्वीर सबको दिखा दी जिसमें शाहरुख बिना कपड़ों के हैं। अमिताभ ने जब यह तस्वीर सबको दिखाई तो शाहरुख हैरान रह गए।

पढ़ेंः शाहरुख ने पहली बार दिखाई छोटे बेेटे अबराम की तस्वीर

पढ़ेंः शाहरुख की फिल्म में पहली बार नज़र आएंगे अबराम और गौरी!