Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठवें दिन 100 करोड़ की हुई 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' और बना ये रिकॉर्ड

    'टॉयलेट', 100 करोड़ क्लब में अक्षय की आठवीं फ़िल्म है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले अक्षय कुमार दूसरे एक्टर बन गये हैं। उनसे आगे सिर्फ़ सलमान ख़ान हैं।

    By मनोज वशिष्ठEdited By: Updated: Mon, 21 Aug 2017 07:00 AM (IST)
    आठवें दिन 100 करोड़ की हुई 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' और बना ये रिकॉर्ड

    मुंबई। स्वच्छता अभियान के समर्थन में बनी अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' को दर्शकों ने भी अपना प्यार दिया, जिसके चलते फ़िल्म रिलीज़ के आठवें दिन 100 करोड़ क्लब में पहुंच गयी है। इसके साथ ही अक्षय ने एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' ने पहले हफ़्ते में 96.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार यानि 18 अगस्त को लगभग 4 करोड़ का बिज़नेस किया, जिसके साथ 8 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 100.05 करोड़ हो गया। 'टॉयलेट' अक्षय कुमार की इस साल दूसरी रिलीज़ है। पहली फ़िल्म 'जॉली एलएलबी 2' थी, जिसने 117 करोड़ का कलेक्शन किया।

    यह भी पढ़ें: टॉयलेट- एक प्रेम कथा पार्ट 2 का ट्विंकल खन्ना ने किया एलान, दिखायी पहले सीन की झलक

    'टॉयलेट', 100 करोड़ क्लब में अक्षय की आठवीं फ़िल्म है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले अक्षय कुमार दूसरे एक्टर बन गये हैं। उनसे आगे सिर्फ़ सलमान ख़ान हैं, जिनकी 11 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब की सदस्य बनी हैं। मगर, जो सबसे ज़रूरी बात है, वो ये कि 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली अक्षय की सबसे तेज़ फ़िल्म है। अगर अक्षय की बाक़ी फ़िल्मों की 100 करोड़ क्लब में पहुंचने की रफ़्तार देखें, तो वो इस प्रकार है- 

    यह भी पढ़ें: दर्शकों ने बस इत्ती-सी चखी बर्फ़ी, पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर रहा ये हाल

    इस साल बॉलीवुड फ़िल्मों को 100 करोड़ क्लब में पहुंचना काफ़ी मुश्किल हो गया है। अगर तेलुगु फ़िल्म 'बाहुबली- द कंक्लूज़न' के हिंदी वर्ज़न को शामिल ना करें, तो 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' 100 करोड़ से ज़्यादा बिज़नेस करने वाली महज़ छठी फ़िल्म है। इससे पहले 'रईस' (139 करोड़), 'काबिल' (127 करोड़), 'जॉली एलएलबी2' (117 करोड़), 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (116 करोड़) और 'ट्यूबलाइट' (121 करोड़) ही 100 करोड़ क्लब की मेंबर बन सकी हैं। 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर ने फ़ीमेल लीड रोल प्ले किया।