विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: अक्षय कुमार बने 'कैप्टन कुमार', ख़ुद उड़ाया प्राइवेट जेट!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 12:02 PM (IST)

अक्षय इन दिनों मथुरा के नंदगांव में अपनी फ़िल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनकी लीडिंग लेडी भूमि पेडनेकर हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पर्दे पर अपने हैरतअंगेज़ करतब दिखाने की वजह से अक्षय कुमार को खिलाड़ी का ख़िताब मिला है, मगर ये खिलाड़ी रियल लाइफ़ में एडवेंचर का शौक़ीन है।

अक्षय ने सोशल मीडिया में एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो किसी प्लेन के कॉकपिट में पायलट की सीट पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में अक्षय ने लिखा है- ''और मैं आपका कैप्टन मिस्टर कुमार बोल रहा हूं... क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि हम कहां जा रहे हैं।'' इसके साथ अक्षय ने हैश टैग ऐव्रीडे इज़ एन एडवेंचर लिखा है। ज़ाहिर है कि अक्षय का ये अंदाज़ उनके एडवेंचर के शौक़ को पूरा कर रहा है।

अक्षय कुमार का 2.0 में लुक देख इतना डर गईं भूमि पेडनेकर कि...

वैसे अक्षय ने अगला वीडियो पोस्ट करके अपने डेस्टिनेशन का राज़ भी खोल लिया है। दरअसल, अक्षय इन दिनों मथुरा के नंदगांव में अपनी फ़िल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनकी लीडिंग लेडी भूमि पेडनेकर हैं। शूटिंग लोकेशन पर समय से पहुंचने के लिए अक्षय ने हवाई रास्ता अपनाया और इस सफ़र के दौरान उन्होंने को-पायलट होने का अहसास भी किया। अक्षय ने नंदगांव का एरियल व्यू इस वीडियो में शेयर किया है।

सलमान ख़ान के मुताबिक़ कोई ख़ान नहीं, ये है सबसे बड़ा सुपर स्टार

वैसे आपको बता दें, कि फ़िल्म की स्टोरी को लेकर स्थानीय स्तर पर इसका विरोध किया जा रहा है।