Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली के मौके पर 'रंगीन' हो जाएंगे अजय देवगन , जानें क्या है राज़

    By ManojEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2016 03:58 PM (IST)

    शिवाय के सामने करण जौहर की रणबीर कपूर- ऐश्वर्या बच्चन और अनुष्का शर्मा स्टारर ऐ दिल है मुश्किल है जिसने इस दिवाली पर बॉक्स ऑफिस को इंटरेस्टिंग बना दिय ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। फिल्म शिवाय का ट्रेलर देख कर लोगों ने इस बात का अंदाजा तो लगा ही लिया है कि एक्शन से भरपूर अजय देवगन की ये फिल्म एक इमोशनल कहानी भी है लेकिन इसी फिल्म में अजय ऐसा बहुत कुछ करने जा रहे हैं जो वो पर्दे पर नहीं के बराबर किया करते हैं और उसमे से एक है ' लिप-लॉक ' .

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं अजय देवगन इस दिवाली पर होली खेलते भी नज़र आएंगे वो भी पोलैंड की एक्ट्रेस इरिका कार के साथ। खबर है कि शिवाय में होली का एक सीक्वेंस होगा वो भी गाने की शक्ल में जिसमे अजय इरिका के साथ रंगों में डूबे नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि ये गया अब से दो दिन बाद रिलीज किया जाएगा। वैसे अजय सिर्फ रंगों से ही सराबोर नहीं होंगे बल्कि उनके किरदार का एक और रंग दिखेगा जब फिल्म के एक सीन में वो इरिका कार के साथ लिप लॉक करते नज़र आएंगे।

    शाहरुख़ के बाद सलमान, 'टाइगर' को घेरने का बन रहा है ये प्लान

    बर्फीली वादियों में जबरदस्त एक्शन सीन के साथ अजय देवगन ने शिवाय के साथ दूसरी बार निर्देशन का मोर्चा संभाला है। फिल्म में दिलीप कुमार और सायरा बानो की ग्रैंडनीस सायेशा सहगल भी हैं। शिवाय के सामने करण जौहर की रणबीर कपूर- ऐश्वर्या बच्चन और अनुष्का शर्मा स्टारर ऐ दिल है मुश्किल है जिसने इस दिवाली पर बॉक्स ऑफिस को इंटरेस्टिंग बना दिया है।