Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी को ऐश्वर्या ने पछाड़ा, गूगल पर बनीं नंबर वन

    By Edited By:
    Updated: Sat, 08 Mar 2014 09:36 AM (IST)

    लगता है शादी के बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन के जलवे कम नहीं हुए हैं। अब तक चर्चा थी कि सनी लियोन ही सर्च इंजिन गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गई बॉलीवुड हस्ती हैं, लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गूगल सर्च ट्रेंड [जीएसटी] द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार ऐश्वर्या राय सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शीर्ष भारतीय महिला बन गईं हैं।

    मुंबई। लगता है शादी के बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन के जलवे कम नहीं हुए हैं। अब तक चर्चा थी कि सनी लियोन ही सर्च इंजिन गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गई बॉलीवुड हस्ती हैं, लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गूगल सर्च ट्रेंड [जीएसटी] द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार ऐश्वर्या राय सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शीर्ष भारतीय महिला बन गईं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : ऐश्वर्या-जया में अनबन

    ऐश्वर्या के बाद इस सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का नाम है। इसके बाद संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। भारत की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी भी गूगल पर खोजी गईं शीर्ष दस भारतीय महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

    पढ़ें : ऐश बनीं चौथी सबसे खूबसूरत महिला

    बताया जाता है कि इस मौके पर जीएसटी ने 20 भारतीय महिलाओं को चुना है जिन्हें गूगल पर पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। जीएसटी ने इस वर्ष दो महीने [जनवरी-फरवरी] तक विश्लेषण करने के बाद यह सूची जारी की है।

    20 भारतीय महिलाओं की सूची

    दो महिला खिलाड़ी [साइना नेहवाल व एमसी मैरीकॉम]

    दो लेखिकाएं [अरुंधती रॉय व शोभा डे]

    चार राजनीतिक हस्तियां [जे जयललिता, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी व सुषमा स्वराज]

    इस सूची में नीता अंबानी, डिजाइनर रितु कुमार व नीता लुल्ला,अभिनेत्री शबाना आजमी, फिल्म निर्माता मीरा नायर, एकता कपूर, पेप्सिको प्रमुख इंद्रा नूई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी जगह बनाने में सफल रही हैं।