Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐश्वर्या दुनिया की चौथी सबसे खूबसूरत महिला

    By Edited By:
    Updated: Sat, 01 Feb 2014 09:25 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्व मिस व‌र्ल्ड ऐश्वर्या रॉय बच्चन की खूबसूरती का जलवा अब भी कायम है और कोई भी बॉलीवुड अभिनेत्री उनके आसपास भी नहीं है। ऑनलाइन मैगजीन 'हॉलीवुड बज' के हालिया सर्वे में बच्चन परिवार की बहू को दुनिया की चौथी सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है। विश्व की 30 खूबसूरत महिलाओं की इस सूची में इतालवी अभिनेत्री मोनिका बे

    मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्व मिस व‌र्ल्ड ऐश्वर्या रॉय बच्चन की खूबसूरती का जलवा अब भी कायम है और कोई भी बॉलीवुड अभिनेत्री उनके आसपास भी नहीं है। ऑनलाइन मैगजीन 'हॉलीवुड बज' के हालिया सर्वे में बच्चन परिवार की बहू को दुनिया की चौथी सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है। विश्व की 30 खूबसूरत महिलाओं की इस सूची में इतालवी अभिनेत्री मोनिका बेलूची को शीर्ष स्थान मिला है जबकि अमेरिकी मॉडल व अभिनेत्री केट अपटन दूसरे और हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जॉली तीसरे स्थान पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर, 2013 में हुए इस सर्वे में 40 लाख लोगों ने 2013-14 की 30 सबसे बुद्धिमान, मनपसंद और सफल महिलाओं के लिए वोटिंग की। हाल में 40 साल की हुईं ऐश्वर्या ने सूची में चौथा स्थान मिलने पर अपने प्रशंसकों को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे मुस्कराने का कारण प्रदान करने के लिए मेरे प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप का प्यार मुझमें और अधिक आत्मविश्वास पैदा करता है।'

    ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर