Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: एक्ट्रेस संयमी खेर सोशल मीडिया ट्रोल्स को एेसे करती हैं मैनेज

    एक्ट्रेस संयमी खेर ने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म मिर्ज्या से की थी।

    By Rahul soniEdited By: Updated: Thu, 24 Aug 2017 07:29 PM (IST)
    Exclusive: एक्ट्रेस संयमी खेर सोशल मीडिया ट्रोल्स को एेसे करती हैं मैनेज

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सोशल मीडिया को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स के अलग-अलग विचार सामने आते हैं। इस बारे में जब संयमी खेर से पूछा गया तो उन्होंनेे सोशल मीडिया को पॉजीटिव बताया। 

    फिल्म अभिनेत्री संयमी खेर ने जागरण डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सोशल मीडिया को लेकर अपने विचार रखे। संयमी कहती हैं कि, सोशल मीडिया पर हम सभी को पोस्ट करने की फ्रीडम है। एेसे में अगर ट्रोल भी किया जाता है तो वो उसे ज्यादा महत्व नहीं देती हैं। सोशल मीडिया एक मीडियम है जिस पर आप अपनी ही दुनिया बना सकते हैं। हां, यह जरूर है कि अगर दस लोगों में से पांच लोगों को आपकी बात पसंद आ रही है तो पांच लोगों को आपकी बात अच्छी नहीं लगती है। इसलिए अपनी बात को बेझिझक रखना चाहिए। संयमी ने आगे कहा कि, लीजेंड अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर आज करोड़ों चाहने वाले हैं। मानो एक प्रकार का उन्होंने अपना एक मीडिया हाउस ही खोल लिया हो, जिस पर वह अपनी बात बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। कुछ ऐसा ही फिल्म अभिनेत्रियों के मामले लागू होता है। इसके बाद संयमी से ईशा गुप्ता और कल्कि द्वारा हाल ही में शेयर की गई फोटोज़ के बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। सोशल मीडिया सबके लिए है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Exclusive: एक बार फिर सामने आया कास्टिंग काऊच का सच, बता रही हैं एक्ट्रेस संयमी खेर

    आपको बता दें कि, एक्ट्रेस संयमी खेर ने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म मिर्ज्या से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी थे।