विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं रहे सदाशिव अमरापुरकर, पीएम मोदी ने जताया दुख

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 03 Nov 2014 08:07 AM (IST)Updated: Mon, 03 Nov 2014 08:14 AM (IST)

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का सोमवार तड़के निधन हो गया। वो फेफड़ों के इंफेक्शन से जूझ रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का सोमवार तड़के निधन हो गया। अभिनेता की बेटी रीमा ने खबर की पुष्टी की है। फेफड़ों के इंफेक्शन से जूझ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रीमा ने बताया, 'उनका अंतिम संस्कार कल उनके गृह क्षेत्र अहमदनगर में किया जाएगा। आज उनके पार्थिव शव को भैदास ऑडिटोरियम में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।' सदाशिव के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। मोदी ने ट्वीट किया, 'हम सदाशिव अमरापुरकर को एक प्रतिभाशाली अभिनेता के तौर पर याद करेंगे, जो पीढ़ियों तक मशहूर रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार को मेरी गहरी संवेदना।'

फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए मशहूर सदाशिव को फिल्म 'अर्ध सत्य' के लिए फिल्म फेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और 'सड़क' में नकारात्मक किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। सड़क में उन्होंने महारानी नाम के एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। सदाशिव 'अर्द्धसत्य', 'तेरी मेहरबानियां', 'हुकूमत', 'आखिरी रास्ता', 'खतरों के खिलाड़ी', 'सड़क', 'आंखें', 'दुश्मन', 'कुली नंबर वन' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। सदाशिव मराठी सिनेमा में भी अभिनय कर चुके थे।

उन्होंने 64 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

पढ़ेंः वेंटिलेटर पर हैं बॉलीवुड का यह मशहूर विलेन

पढ़ेंः सदाशिव अमरापुरकर की हालत गंभीर, फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत