विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार है आमिर खान की भतीजी

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2016 11:58 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 07:31 AM (IST)

आमिर खान की भतीजी जयान खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों अपने एक्टिंग स्किल बढ़ाने में जुटी हुई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मंसूर खान की बेटी और आमिर खान की भतीजी जयान खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'कपूर एंड संस' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी कर चुकी हैं। मंसूर का कहना है कि उन्हें यकीन है जयान बॉलीवुड में अपनी जगह जरूर बना लेंगी।

बता दें कि मंसूर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत' तक से आमिर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह मंसूर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। 'कयामत से कयामत' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके बाद मंसूर ने आमिर खान को ही लेकर 'जो जीता वही सिकंदर' और 'अकेले हम अकेले तुम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

तस्वीरें: आमिर खान के बाद अब उनकी हॉट भतीजी रखेंगी बॉलीवुड में कदम

बतौर निर्देशक मंसूर की आखिरी फिल्म 'जोश' थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। इसके बाद साल 2008 में मंसूर ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' को को-प्रोड्यूस किया। इस फिल्म से आमिर के भांजे इमरान खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

जानिए, पाक कलाकारों पर बैन को लेकर क्या बोले आमिर ख़ान!

मंसूर की बेटी जयान इन दिनों बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रही हैं। हाल ही में मुंबई फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे मंसूर ने बताया, 'मेरी बेटी करण जौहर को 'कपूर एंड संस' में असिस्ट कर चुकी है। वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती है। जयान ने लिटरेचर से पढ़ाई की है और कॉलेज में कुछ नाटक भी डायरेक्ट किए हैं। इन दिनों वह अपने एक्टिंग स्किल बढ़ाने में जुटी हुई है। मैंने उसे समझाया है कि एक्टिंग का मतलब सिर्फ फिल्म में हीरोइन का किरदार निभाना नहीं है। इसलिए वह किसी भ्रम में नहीं है। मुझे यकीन है कि वह इंडस्ट्री में अपनी राह खोज लेगी।'

बता दें कि मंसूर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर कुन्नूर में खेती कर रहे हैं। जयान ने कुन्नूर के ही नजदीक कोटागिरी के एक प्राइवेट स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद चेन्नई के एक कॉलेज से लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।