विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

90 Kg के आमिर खान 'दंगल' की शूटिंग के लिए तैयार

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 20 Aug 2015 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2015 01:32 PM (IST)

आमिर पिछले काफी समय से अपनी अगली फिल्‍म 'दंगल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्‍म 'दंगल' के अपने किरदार में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर पिछले काफी समय से अपनी अगली फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'दंगल' के अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए आमिर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अब आमिर इस फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो गए हैं। आमिर ने इस फिल्म के लिए खुद का वजन लगभग 90 किलोग्राम किया है।

सूरज पंचोली इस प्रसिद्ध मंदिर से करेंगे 'हीरो' के प्रमोशन की शुरुआत

खबर है कि आमिर 1 सितंबर से 'दंगल' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 'दंगल' की शुरुआत शूटिंग पंजाब में होगी। 'दंगल' एक बायोपिक है जिसमें आमिर जानेमाने पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आमिर को इस रोल के लिए पहलवानों जैसी बॉडी चाहिए थी, इसलिए उन्होंने अपना वजन नब्बे किलोग्राम कर लिया है।

दीपिका को देख भंडारकर ने बनाई 'कैलेंडर गर्ल्स', पढ़े क्या है कहानी

बताया जा रहा है कि 'दंगल' की ज्यादातर शूटिंग पंजाब और हरियाणा में होगी। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी इसकी शूटिंग किला रायपुर में भी करेंगे, जहां हर साल 'किला रायपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' होता है। इस स्पोर्ट्स फेस्टिवल को रूरल ओलंपिक भी कहा जाता है। हाल ही में इस बात की घोषणा की गई कि 'दंगल' में आमिर की पत्नी का किरदार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर निभाएंगी। फिल्म दिसंबर 2016 में रिलीज हो सकती है।

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं ये हॉट एक्ट्रेस