विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका को देख भंडारकर ने बनाई 'कैलेंडर गर्ल्‍स', पढ़े क्‍या है कहानी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 19 Aug 2015 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 05:52 PM (IST)

मधुर भंडारकर की फिल्‍में हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब वो अपनी नई फिल्‍म 'कैलेंडर गर्ल्‍स' से बॉक्‍स ऑफिस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मधुर भंडारकर की फिल्में हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब वो अपनी नई फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाले हैं। उनका कहना है कि वो इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस और विजय माल्या जैसे बिजनेस टाइकून से प्रेरित थे।

सलमान का गाया ये गाना हुआ हिट, 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा

भंडारकर ने फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा, 'हमने विजय माल्या जैसे कई लोगों से प्रेरणा ली है, जो हर साल कैलेंडर लॉन्च करते हैं। मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं।' वहीं दीपिका पादुकोण का भी जिक्र करते हुए कहा कि वो खुद भी कैलेंडर गर्ल्स रह चुकी हैं।

भंडारकर ने इस फिल्म के बारे में माल्या से बातचीत भी की और वो उन्हें यह फिल्म दिखाने की भी तैयारी में हैं।भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' की कहानी ऐसी पांच मॉडल्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कैलेंडर गर्ल्स बनकर पॉपुलर हो जाती हैं।

आखिरकार फिल्म के लिए मिल ही गई 'धोनी की पत्नी साक्षी'

भंडारकर के मुताबिक, उन्होंने फिल्म में वही दिखाया है, जो कैलेंडर गर्ल्स की असल जिंदगी में होता है। वो अपने करियर के लिए कौन सा विकल्प चुनती हैं। वो संघर्ष, जिनसे वो गुजरती हैं और कैसे उनकी जिंदगी बदल जाती है। ट्रेलर में मॉडलिंग और क्रिकेट वर्ल्ड के बीच के कनेक्शन को भी दिखाया गया है। यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है।