विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती' को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं ये हॉट एक्‍ट्रेस

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 19 Aug 2015 02:19 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 05:49 PM (IST)

पहले 'मस्‍ती', फिर 'ग्रैंड मस्‍ती' और अब 'ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती' आने वाली है। फिलहाल इस सेक्‍स कॉमेडी फिल्‍म की शूटिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पहले 'मस्ती', फिर 'ग्रैंड मस्ती' और अब 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' आने वाली है। फिलहाल इस सेक्स कॉमेडी फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसमें काम करने का मौका पाकर एक हॉट एक्ट्रेस खुद को काफी खुशनसीब समझ रही है। बात कर रहे हैं एक ऐसी एक्ट्रेस की, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

लारा दत्ता 'सिंह इज ब्लिंग' के लिए बनीं 'इमली', देखें उनका फर्स्ट लुक

ऐसे में अगर उन्हें इंद्र कुमार जैसे बड़े डायरेक्टर की फिल्म मिल जाए तो समझ सकते हैं कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। कुछ ऐसा ही हाल मिष्ठी चक्रबर्ती का है। वैसे उन्होंने 2014 में सुभाष घई की फिल्म 'कराची : द अनब्रेकेबल' से करियर की शुरुआत की थी। अब वो फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, 'अभी हमने फिल्म का सेकेंड शेड्यूल पूरा किया है। अभी तक सब कुछ अच्छा चल रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि सुभाष घई जैसी शख्सियत के साथ काम करने के बाद इंद्र कुमार जैसे एक और बड़े निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिल गया।'

आखिरकार फिल्म के लिए मिल ही गई 'धोनी की पत्नी साक्षी'

फिल्म में उनके कैरेक्टर के बारे में पूछे जाने पर मिष्ठी ने कहा, 'फिल्म में मैं क्या कर रही हूं, इस बारे में आप कुछ दिनों में जान जाओगे।' फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबरॉय और आफताब शिवदसानी लीड रोल में हैं। इन तीनों के साथ काम कर मिष्ठी को बहुत मजा आ रहा है और काफी कुछ सीखने को भी मिल रहा है।