विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूरज पंचोली इस प्रसिद्ध मंदिर से करेंगे 'हीरो' के प्रमोशन की शुरुआत

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 19 Aug 2015 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 06:11 PM (IST)

सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्म 'हीरो' को लेकर खासा उत्साहित हैं और इसको सफल बनाने के लिए वो कोई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्म 'हीरो' को लेकर खासा उत्साहित हैं और इसको सफल बनाने के लिए वो कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 'हीरो' के प्रमोशन के लिए फिल्म के मेकर्स ने बड़े पैमाने पर शहरों की लंबी-चौड़ी सूची तैयार की है, जहां का दौरा वो करेंगे।

टि्वंकल खन्ना की जिंदगी का ये सच जान हिल जाएंगे आप

दिलचस्प बात ये है कि सूरज अपने प्रमोशन की शुरुआत उड़ीसा के कोणार्क सूर्य मंदिर से करेंगे। कोणार्क सूर्य मंदिर जाने के लिए सूरज ने फिल्म की टीम से खुद अनुरोध किया है। दरअसल, वो सूर्य देव के बहुत बड़े भक्त हैं और चाहते हैं कि उनके प्रमोशन की शुरुआत उनके आशिर्वाद से ही हो।

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं ये हॉट एक्ट्रेस

सूरज 21 अगस्त की रात वहां पहुंच कर अगली सुबह सूर्योदय के वक़्त मौजूद रहकर मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं। कोणार्क के बाद सूरज अहमदाबाद, जयपुर, पंजाब, बनारस और भी कई शहरों दौरा करेंगे। बाकी शहरों में अथिया शेट्टी भी सूरज का साथ देंगी।

अभिषेक बोले, फिल्में फ्लॉप होने पर लोग फोन भी उठाना कर देते हैं बंद

आपको बता दें कि 'हीरो' के साथ सूरज, अथिया के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और यह फिल्म 11 सितम्बर को रिलीज़ होने जा रही है। दिलचस्प बात ये भी है कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं।