यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अभिषेक बोले, फिल्में फ्लॉप होने पर लोग फोन भी उठाना कर देते हैं बंद
अभिषेक बच्चन एक बार फिर फिल्म 'ऑल इज वेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से भी उन्हें काफी ...और पढ़ें

मुंबई। अभिषेक बच्चन एक बार फिर फिल्म 'ऑल इज वेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से भी उन्हें काफी उम्मीदें हैं, मगर उनकी कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। इस बारे में उनका कहना है कि किसी भी एक्टर के लिए इस बात का सामना करना बहुत मुश्किल होता है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं।
टि्वंकल खन्ना की जिंदगी का ये सच जान हिल जाएंगे आप
अभिषेक ने कहा, 'यदि हम फ्लॉप फिल्में देते हैं तो लोग हमारे फोन तक उठाना बंद कर देते हैं। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप किसके बेटे या बेटी हैं।' उनके मुताबिक, 'यह सही भी है। लोग फिल्म बनाने के लिए बहुत पैसा लगाते हैं। कोई एक्टर असफल फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। हम हर फिल्म पूरी शिद्दत के साथ बनाते हैं, मगर जब कहा जाता है कि यह भी काफी नहीं है तो हम टूट जाते हैं।'
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं ये हॉट एक्ट्रेस
अभिषेक ने बताया, 'यह एहसास सबसे ज्यादा बुरा है। यह एक इंसान होने के नाते आपको तोड़ देती है। अगली सुबह उठकर दुनिया का सामना करना मुश्किल होता है। यदि फिल्म नहीं चली तो आपने कुछ गलत किया है। इसलिए जब कभी भी ऐसा होता है तो यह आपके लिए एक तूफान के समान होता है।'
