विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'दंगल' में किरण की सलाह पर आमिर ने किया ये काम!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 21 Dec 2016 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 06:08 PM (IST)

इस बात का खुलासा आमिर की लैंग्वेज ट्रेनर सुनीता शर्मा ने किया। आमिर ट्रेनिंग के दौरान ख़ूब सवाल पूछते थे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आमिर ख़ान वैसे तो ख़ुद ही परफेक्शन के उस्ताद माने जाते हैं, लेकिन जब पत्नी किरण राव को सलाह देती हैं तो वो उसे इग्नोर नहीं करते, आख़िर बेटर हाफ़ हैं, बेटरमेंट के लिए ही कहेंगी।

दंगल के लिए आमिर ख़ान ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। किरदार के लुक से लेकर भाषा तक का ध्यान आमिर ने ख़ुद रखा है। फ़िल्म में वो हरियाणवी में बात करते दिखेंगे। ट्रेलर में उनकी हरियाणवी की काफी तारीफ़ की जा रही है, और इसमें थोड़ा सा कंट्रिब्यूशन किरण का भी है। दरअसल, किरण ने ही आमिर को ये सलाह दी थी कि फ़िल्म में वो हरियाणवी को ज़्यादा तगड़ा एक्सेंट ना रखें, ताकि फ़िल्म बड़े पैमाने पर लोगों की समझ में आ सके और आमिर ने किरण की सलाह मानकर ऐसा ही किया। इस बात का खुलासा आमिर की लैंग्वेज ट्रेनर सुनीता शर्मा ने किया। सुनीता ने बताया कि आमिर ट्रेनिंग के दौरान ख़ूब सवाल पूछते थे और जब तक संतुष्ट नहीं हो जाते, आगे नहीं पढ़ते थे।

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस की फटकार के बावजूद नहीं सुधरे स्वामी ओम, फिर की ये हरकत

सुनीता बताती हैं कि आमिर ने इस फ़िल्म के लिए हरियाणवी सीखने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। वो तो ट्रैवलिंग और जिम करते हुए भी हरियाणवी सीखते थे। सुनीता ने दंगल की शूटिंग के दौरान सेट पर होने वाली मस्ती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- ''हम ख़ूब मस्ती करते थे और सेट पर सभी एक तकियाकलाम बोला करते थे। आमिर ख़ान वक़्त के पाबंद हैं और शेड्यूल में जिस तरह लिखा होता था, ठीक उसी वक़्त काम पूरा हो जाता था। ऐसे में अगर कोई बात ना मानें तो सब एक-दूसरे को हर बात पर कहते थे कि सुबह चार बजे तैयार रहणा।''

इसे भी पढ़ें- फिर जागा आमिर ख़ान का मराठी प्रेम, करेंगे ये काम

दरअसल, यह काफी दिलचस्प बात थी कि अगर सेट पर कोई किसी की बात ना मानें और कोई अगर सख्ती से पेश आये तो उसे सभी यही कहकर बुलाते थे कि तुम हानिकारक बापू जैसे बिहेव क्यों कर रहे हो और अगर कोई बात ना माने तो उन्हें यही कहा जाता था कि सुबह चार बजे उठना है क्या?