विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सालों बाद आमिर खान ने चुका ही दिया 817 रुपये 95 पैसे का लगान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 29 Nov 2015 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 03:19 PM (IST)

हाल ही में असहिष्‍णुता पर अपने बयान से विवादों में घिरे अभिनेता आमिर खान ने अब अपनी जमीन का लगान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में असहिष्णुता पर अपने बयान से विवादों में घिरे अभिनेता आमिर खान ने अब अपनी जमीन का लगान भी चुका दिया है। उन पर 817 रुपये 95 पैसे का लगान बकाया था। आमिर द्वारा लगान अदा करने की जानकारी शाहाबाद के उप जिलाधिकारी अशोक शुक्ल ने दी है।

आमिर के बेटे से गले मिली इमरान की बेटी, जरूर देखें ये प्यारी तस्वीर

उत्तर प्रदेश के शाहाबाद के उप जिलाधिकारी अशोक शुक्ल ने बताया कि उन्हें हाल ही में आमिर की प्रोडक्शन कंपनी से फोन आया था, जिसमें लगान धनराशि जमा कराने की बात कही गई। इसके बाद बकाया लगान राशि जमा करने की अनुमति उन्हें दे दी गई। आमिर की कंपनी के मैनेजमेंट ने हरदोई प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को बकाया लगान अदा किया।

बच्चे का मुंह देखते ही किम करदाशियां करवा लेंगी प्लास्टिक सर्जरी

आपको बता दें कि हाल ही में लगान वसूली के लिए उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला प्रशासन की ओर से आमिर और उनके परिवार वालों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि उन पर करीब 817 रुपये 95 पैसे का लगान बाकी है। इसे जल्द से जल्द अदा करना होगा। वहां के अख्तियारपुर गांव में आमिर का पुश्तैनी मकान, जमीन और बाग अभी भी है।