विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्‍चे का मुं‍ह देखते ही किम करदाशियां करवा लेंगी प्लास्टिक सर्जरी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 29 Nov 2015 12:45 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 01:49 PM (IST)

हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वालीं जानीमाी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां इन दिनों एक नई प्लानिंग में बिजी हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वालीं जानीमाी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां इन दिनों एक नई प्लानिंग में बिजी हैं। खबरों की मानें तो किम जल्द ही प्लास्टिक सर्जरी की प्लानिंग कर रही हैं। यह काम वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद करने वाली हैं।

स्वरा भास्कर ने सेट पर पी बीड़ी, देखते रह गए यूनिट वाले

आपको बता दें कि किम करदाशियां और उनके पति कान्ये वेस्ट का दूसरा बच्चा इस साल दिसंबर में पैदा होने वाला है। इससे पहले इस जोड़े की एक बेटी है, जिसका नाम नाॅर्थ वेस्ट है। राडार ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, किम लगातार प्लास्टिक सर्जरी कराने को लेकर अपने डॉक्टर्स से चर्चा कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 'किम अपने बच्चे को जन्म देने के बाद प्लास्टिक सर्जरी कराने की तैयारी में हैं। वो अपने आपको नया मेकओवर देना चाहती हैं। इस बारे में वो डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। किम की कोशिश है कि अपने पसंद के डॉक्टर्स से ही उनकी ये सर्जरी हो।'

जब परिणीति को सैंडिल पहनाने को झुक गए अमिताभ, जानिए फिर हुआ क्या

आपको बताते चलें कि किम अपने पहनावे और मेकअप को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अपने अलग स्टाइल स्टेटमेंट की वजह वो दूसरे सेलेब्स के बीच बिल्कुल जुदा नजर आती हैं। यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।