Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Assembly Election 2017:राष्ट्रीय लोकदल के दस और प्रत्याशी घोषित

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 23 Jan 2017 05:21 PM (IST)

    राष्ट्रीय लोकदल ने आज दस और उम्मीदवारों के नाम की घोषण की। अब तक पार्टी ने कुल 71 प्रत्याशी घोषित किए हैं।

    UP Assembly Election 2017:राष्ट्रीय लोकदल के दस और प्रत्याशी घोषित

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में लगी राष्ट्रीय लोकदल ने आज दस और उम्मीदवारों के नाम की घोषण की। अब तक पार्टी ने कुल 71 प्रत्याशी घोषित किए हैं।

    आज पार्टी ने खतौली से शाहनवाज राणा, सिवालखास से चौधरी चशवीर सिंह, मेरठ से संजीव पाल, अतरौली से मनोज कुमार, हाथरस से गेंदा लाल चौधरी, आगरा उत्तर से उमेश वर्मा, फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर, टूंडला से जीपी पुष्कर, तिलहर से अब्दुल कादिर व जाफराबाद से राम आश्रय विश्वकर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के साथ गठबंधन में जगह न पा सके अजित सिंह ने स्थानीय दलों से जोड़-तोड़कर चौथा मोर्चा बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। वह लगातार अपनी सूची में अन्य दलों के बागियों को तरजीह दे रहा है। रालोद की सूची में बसपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री योगराज सिंह को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है तो देवबंद में भाजपा से बगावत कर आए भूपेश्वर त्यागी भी टिकट मिला है।

    पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अन्य दलों से गठबंधन करके सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसमें जनता दल यूनाइटेड के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महान दल जैसे आधा दर्जन दलों के साथ मिलकर चौथा मोर्चा बनाने की कोशिशें हो रही हैं। एक दो दिन में इसका एलान कर दिया जाएगा।