विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव 2017: कसाब यानी मतलब कंप्यूटर स्मार्टफोन और बहनों का कुकर

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 03:46 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 11:36 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने कसाब का एक नया अर्थ लोगों को बताया - क से ...और पढ़ें

यूपी चुनाव 2017: कसाब यानी मतलब कंप्यूटर स्मार्टफोन और बहनों का कुकर
यूपी चुनाव 2017: कसाब यानी मतलब कंप्यूटर स्मार्टफोन और बहनों का कुकर

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने कसाब का एक नया अर्थ लोगों को बताया - क से कंप्यूटर, स से स्मार्टफोन, ब से बहनों के लिए प्रेशर कुकर। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि मन की बात करने वाले अब कब्रिस्तान और बिजली के मुद्दे पर समाज को बांटने की साजिश रच रहे हैं। अच्छे दिनों की बात करने वाले पीएम को यूपी में अच्छे काम नहीं दिख रहे हैं, बल्कि वह जहर उगल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- UP Election: बगावत के आरोपी MLA विजय मिश्र का कुनबा सपा से निष्कासित

गोंडा और सिद्धार्थनगर की सभाओं में डिंपल यादव ने कहा कि अच्छे दिन लाने वाले नेताओं के मन, भाषा व विचार सही नहीं हैं। मन की बात तीन वर्षों से कह रहे हैं लेकिन बातों-बातों में मां-बहनों के सिलेंडर 300 से 700 रुपये हो गए। मन की बात करने वाले श्मशान व रमजान तक पहुंच गए। वह यूपी में भेदभाव पैदा करना चाहते हैं। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सपा नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है। सड़क, बिजली व पानी के मामले में प्रदेश का कोई मुकाबला नहीं है। सांसद ने कहा कि काशी के सांसद झूठ बोलकर लोगों को भटकाना चाहते हैं, लेकिन यूपी के लोग उन्हें पहचान गए हैं। जिससे भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं। उन्होंने बसपा पर भी हमला बोला। नोटबंदी पर प्रहार करते हुए कहा कि इससे जनता लाइन में लग गई। उससे काफी दिक्कतें हुईं, लेकिन कालेधन का पता ही नहीं है। 

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : पूर्वांचल में भाजपा के दिग्गजों का डेरा, अमित शाह व राजनाथ की चुनावी सभाएं

डिंपल यादव ने सिद्धार्थनगर में कहा कि कांग्रेस व सपा का गठबंधन विपक्षियों को हजम नहीं हो रहा है, जबकि उन्हें अपना रक्षाबंधन याद नहीं। वह तीन-तीन बार राखी बधवा चुकी हैं। खेसरहा के विकास इंटर कालेज में सपा प्रत्याशी लाल जी यादव के समर्थन को आयोजित सभा को संबोधित करते कहा कि पिछले चरण में ही हमारी सरकार बन रही है।इसे प्रचंड बहुमत में बदलने की जिम्मेदारी आपकी है। मीटिंग के द्वारा अखिलेश का संदेश सुनाया कहा कि समय कम होने के नाते वह यहां नहीं आ सके। मेरे द्वारा अपना निवेदन कहलवाया है।महिला अस्पताल बनवाने की घोषणा किया है। यहां नर्सिंग कालेज भी बनेगा। हम घर घर प्रेशर कुकर बटवाएंगे। सपा की सफलता देख भाजपा नेताओं का बीपी बढ गया है। उनकी बातें इसका प्रमाण हैं। वह क से कसाब तो हम क से कंप्यूटर सिखा रहे हैं। स्मार्ट फोन देंगे। आधी आबादी को 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन एक हजार होगी। दसवी व बारहवी की मेधावी छात्राओं को सायकिल व कन्या विद्याधन दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के घर पहुंचेगा राशन।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: पांचवें चरण के मतदान में सियासी आंगन में नई पौध

गरीबों के बच्चों को देंगे एक किलो दूध व घी। बिजली पर कहा कि अब बिजली भी हिंदू और मुसलमान हो गई है। यह हार की खिसियाहट है। अखिलेश भैया ने तो बिजली देने को लेकर गंगा मां की कसम खा ली है। काशी के सांसद शिव जी के सत्यम शिवम सुंदरम का सिद्धांत भूल कर झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। मीडिया भी उनका साथ दे रही है। अपराध में देश में यूपी का 28वां स्थान है। यूपी अपराध नहीं विकास में नं 1 है। पूरे देश में कहीं यूपी 100 जैसी व्यवस्था नहीं है। यह केवल अमेरिका जैसे विकसित देशों में है। 100 पर घुमाइए फोन तुरंत पहुंचेगी पुलिस। पुलिस में होंगी एक लाख भर्तियां।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017 : सीएम अखिलेश यादव ने किया शिक्षा में नकल का समर्थन

यूपी ने उन्हें 73 सांसद दिया पर उन्होंने क्या दिया? इनके मंत्री केवल जहर उगलते हैं। कोई काम की बात नहीं करते और काम करने वाले पर आरोप लगाते हैं। 108 एंबुलेंस के बारे में पूंछा। लैपटाप के बारे में जानकारी ली। आज वह भी लैपटाप बांटने की बात कर रहे हैं लेकिन जहां पर इनकी सरकारें हैं, वहां क्यों नहीं बांटते हैं।
सड़के बनवाने का वादा किया। एक्सप्रेस वे को गाजीपुर तक पहुंचाना है। शहीदों का भी हमने सम्मान किया है।
मैं खुद फौजी की बेटी हूं, फौजियों का दर्द जानती हूं। पत्थर वाली सरकार कह कर ली बसपा की चुटकी
कहा करोड़ों की लागत से बने हाथी नौ साल से वैसे ही पड़े है।

यह भी पढ़ें- Elections 2017: सरहद पार रची गई कानपुर ट्रेन हादसे की साजिश

दूसरी सरकार ने लोगों को बैंकों की लाइन में खड़ा करवा दिया। जनता का पैसा बैंकों में जमा करवा लिया। तमाम लोग इससे प्रभावित हुए। किसान नौजवान व्यापारी सभी प्रभावित हुए। काला धन विदेशों से नहीं ला सके। उल्टे विजय माल्या जैसे लोग देश का पैसा लेकर फरार हो ग ए। सिंचाई पढ़ाई मुफ्त होगी। किसान बीमा की रकम 5 से बढ़ाकर 7.5 लाख की जाएगी। जुमलेबाजों के बहकावे में न आएं। गठबंधन से विपक्षी हताश हैं। इस इंजेक्शन का दर्द विरोधियों के मंच से मुखर हो रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनावः पूर्वांचल में उमड़ा बिहार, दे रहा बाटी चोखा और जनेऊ की दुहाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।