विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनावः अखिलेश ने कहा, रुपया काला सफेद नहीं होता लेन देन काला होता है

By Ashish MishraEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 02:13 PM (IST)

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री आपके यहां आएंगे। तमाम योजनाएं बताएंगे। उनके झांसे में आने की जरूरत है। रुपये काला सफेद नहीं होता। लेनदेने काला होता है।

यूपी चुनावः अखिलेश ने कहा, रुपया काला सफेद नहीं होता लेन देन काला होता है
यूपी चुनावः अखिलेश ने कहा, रुपया काला सफेद नहीं होता लेन देन काला होता है

गोरखपुर (जेएनएन)। देवरिया जिले के भटनी रेलवे ग्राउंड में सपा प्रत्‍याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने बिजली की स्थिति में सुधार किया। समाजवादी पेंशन देना शुरू किया। गोरखपुर से देवरिया व देवरिया से सलेमपुर की सड़क चौडी बना दिया है। प्रधानमंत्री कब बनाएंगे जरा बता दें। नौजवानों को रोजगार देने का सपा सरकार ने कार्य किया। पुलिस भर्ती में बहुत समय लगता था। अब उसको आसान कर दिया है। मैंने कहा दिया है कि नौजवान सिर्फ दौड के दिखाएं जो सबसे आगे होगा उसकी भर्ती हो जाएगी। किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में बहुत नकल होती है। मैं अापसे पूछना चाहता हूं कि जब अमेरिका के राष्‍ट्रपति आए थे जो सबसे महंगा सूट आपने पहना था वह किसकी नकल कर बनवाया था।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: हेलीकाप्टर से कांग्रेस का रैली पंडाल उखड़ने पर पांच घायल

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री आपके यहां आएंगे। तमाम योजनाएं बताएंगे। उनके झांसे में आने की जरूरत है। रुपये काला सफेद नहीं होता। लेनदेने काला होता है। लखनऊ में बुआ जी हाथी की मूर्ति लगवाई जो हाथी बैठा था आज तक खडा नहीं हुआ, खडा हाथी आज तक बैठा नहीं। मैं आपकों को विश्‍वास दिलाता हंं कि दूसरी बार सरकार बनवाइए इससे भी अधिक विकास करूंगा।

यह भी पढ़ें- चुनाव 2017: पीयूष गोयल ने कहा, यूपी में मिलता है जाति-धर्म के आधार पर बिजली कनेक्शन


कहा कि भाजपा के लोगों को तकलीफ है कि कांग्रेस और सपा ने कैस गठबंधन कर लिया। वे कहते हैं कि ये दो कुनबों दिल्‍ली वाले और लखनऊ वालों का मिलन है। मैं कहता हूं कि दो युवा एक साथ हो गए है। एक बाबा बगल में हैं वह कहतें हैं कि बिजली नहीं आती। सिर्फ तार व पोल है। मैं बाबा कहता हूं कि बिजली नहीं आती तो जरा तार पकडकर दिखाइए पता चल जाएगा बिजली आती है कि नहीं।  

यह भी पढ़ें- UP Assembly Election : लालू प्रसाद ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को भारत का ट्रंप

यह भी पढ़ें- UP Assembly Election: कांग्रेस जैसे मरे सांप को लेकर घूम रहे समाजवादी