यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी चुनाव 2017: अखिलेश ने कहा, भाजपा के पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

जौनपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में तूफानी दौरे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जौनपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मडियाहू स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित पहली सभा में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा पर जमकर हमला बोला।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : वाराणसी में सीएम अखिलेश यादव व राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस रद
मन की बात रेडियो पर करते-करते टीवी पर भी पहुंच गये
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मन की बात रेडियो पर करते-करते टीवी पर भी पहुंच गये परंतु आज तक जनता उनके मन की बात नहीं समझ पाई अब उनको काम की बात करनी चाहिए ना की मन की बात। उन्होंने कहा कि जौनपुर की सभी 9 सीटों पर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत हो रही है। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हुए अच्छे दिनों का बहाना बना कर वोट ले लिए सरकार बनते ही उनकी बोलती बंद है। वही बुआ जी जो की अपनी मूर्तियां ही बनाने में व्यस्त रही अब विकास करने की बात करने लगी है।
