यूपी चुनाव : वाराणसी में सीएम अखिलेश यादव व राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस रद
सातवें तथा अंतिम चरण के मतदान से पहले आज वाराणसी में होने वाली मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस रद कर दी गई है।
वाराणसी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें तथा अंतिम चरण के मतदान से पहले आज वाराणसी में होने वाली मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस रद कर दी गई है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथ मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के इन दिग्गजों ने इससे पहले लखनऊ के बाद कानपुर व आगरा में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की थी।
वाराणसी में कल ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस वार्ता का कार्यक्रम तय किया गया था।
माना जा रहा था कि मीडिया को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव जौनपुर में सात चुनावी सभा को संबोधित करने जाएंगे। जौनपुर में आज राहुल गांधी को भी चुनावी सभा करनी है।
अखिलेश यादव व राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस वार्ता आज वाराणसी के पांच सितारा होटल ताज में प्रस्तावित थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।