Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव कल, भारतीयों का ट्रंप को जबरदस्‍त समर्थन

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2016 01:39 PM (IST)

    अमेरिका में कल राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इससे पहले न्‍यूयार्क में भारतीयों ने ट्रंप का जमकर समर्थन किया है। इनका कहना है कि भारतीयों के लिए ट्रंप हिलेरी से बेहतर विकल्‍प है।

    वाशिंगटन (एएनआई)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अब चौबीस घंटे से भी कम समय रह गया है। इसके बाद रिपब्लिकन उम्मीद्वार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन का भविष्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। लिहाजा दोनों के लिए आज का दिन न सिर्फ अंतिम है बल्कि बेहद खास भी है। इस अंतिम दौर में फिलहाल हिलेरी ने ट्रंप पर चार अंकों की बढ़त बना ली है। कल यह बढ़त दो अंकों की थी। हालांंकि यह मुकाबला बेहद कड़ा होगा, इससे कोई इंकार नहीं कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिलेरी के पास भारत के लिए कोई पॉलिसी नहीं

    इस चुनाव में भारतीयों की भी बेहद अहम भूमिका होगी। चुनाव को लेकर भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार का मानना है कि हिलेरी क्लिंटन के पास भारतीयों के लिए कोई पॉलिसी नहींं हैै। लिहाजा वह ट्रंप को समर्थन कर रहे हैं। शलभ ने हिलेरी के संबंध में बात करते हुए यहां तक कहा कि कोई भी खराब अनुभव बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। आज दुनिया को यूएस राष्ट्रपति के तौर पर राजनीति से अलग किसी व्यक्ति की जरूरत है, जो राजनीतिज्ञ न हो।

    हिलेरी से बेहतर विकल्प हैं ट्रंप

    उनका कहना है कि अप्रवासन, व्यापार, भारतीय हिंदु अमेरिकियों और रक्षा के मुद्दे पर हिलेरी की नीतियां कुछ खास नहीं हैं, इनमें कुछ भी नया नहीं है। वहीं दूसरी ओर ट्रंप इस मामले में काफी मजबूत हैं। शलभ के मुताबिक ट्रंप आतंकवाद के खिलाफ लड़ने को लेकर भी काफी मजबूत इच्छा शक्ति रखने वाले व्यक्ति हैं। आतंकवाद से आज पूरी दुनिया पीडि़त है।

    ब्रिटेन के बोनफायर नाइट सेलिब्रेशन में फूंका गया ट्रंप का 11 मीटर ऊंचा पुतला

    अबकी बार ट्रंप सरकार

    उन्होंने कहा कि इस तरह के कई मुद्दे हैं जिसकी वजह से भारतीय और वह खुद ट्रंप को समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने ट्रंप को लेकर उनका नारा भी दोहराया और 'अबकी बार ट्रंप सरकार' कहा। ट्रंप ने यह नारा भाजपा से प्रेरित होकर लिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यह नारा दिया था, जिसका इस्तेमाल अब ट्रंप कर रहे हैं। शलभ ने कहा कि हम चाहते हैंं कि 21वीं सदी भारतीय-अमेरिकियों की हो।

    राष्ट्रपति चुनाव: यूएस में बड़े हमले को अंजाम दे सकता है अलकायदा

    देश को प्यार करने वालें व्यक्ति हैं ट्रंप

    शलभ ने कहा कि ट्रंप वास्तव में एक सच्चे अमेरिकी हैं जो अपने देश को प्यार करता है। वह मानवता और अमेरिका दोनों से ही प्यार करते हैं। भारत की पूर्व मिस इंडिया मांंसवी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में यह पहला मौका है कि जब भारतीयों को भी तवज्जो दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए ट्रंप हिलेरी से ज्यादा बेहतर विकल्प हैं। मांंसवी ने कहा कि हम लोग इस बार एक बिजनेसमेन को अमेरिका का राष्ट्रपति बनते हुए देखना चाहते हैं। मांसवी न्यूयार्क में ट्रंप के समर्थन में कैंपेन चला रही हैं।

    अमेरिकी चुनाव से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें